VIDEO: मंत्री जी ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- कतई बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई करेंगे

VIDEO: मंत्री जी ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- कतई बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई करेंगे

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar)  को अक्सर कीचड़ युक्त नाली और खुले ट्रांसफार्मर अपनी ओर खींचते रहते हैं। आज एक दिनी अशोकनगर दौरे पर आए मंत्री जी को इन दोनों अव्यस्थाओँ ने अपनी ओर खींच ही लिया ।मंत्री जी अपने चिर परिचित अंदाज में फावड़ा लेकर नाली साफ करने में लग गए ,मगर अधिकारियों को भी जाते-जाते तबीयत से खींच गए। सार्वजनिक रूप से नगरपालिका एवं बिजली महकमे के अधिकारियों को माला पहनाकर उन्हें समझाइस भी दे गए और आगे नतीजा भुगतने की हिदायत भी दे गये।पत्रकारों ने पूछा तो कहा कि कलेक्टर से कहा की लापरवाहों पर कार्यवाही करें।

यह भी पढ़े.. MP में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस, सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

प्रभारी मंत्री  तोमर 7 तारीख को होने वाले अन्नोत्सव की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए अशोकनगर (Ashoknagar) आए थे। इसी दौरान जब वह विदिशा रोड से निकल रहे थे, तो बरसात में खुले में खड़े ट्रांसफार्मर के बारे में लोगों से पूछा तो उसके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस में अक्सर इस स्पार्किंग होती रहती है, और बहुत व्यस्त मार्ग पर यह स्थित है ।इसके बाद मंत्री जी की त्योरियां चढ गई। अपने ही डिपार्टमेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रवण पटेल को बुलाकर पहले समझाइश दी एवं विधायक की 10 दिन के अंदर सारी की सारी व्यवस्थाएं ठीक करके मुझे सूचना दे जाए । इसके अलावा उन्हें सार्वजनिक रूप से माला पहनाकर कहा कि पहली बार माला पहनाकर आपको बता रहा हूं आगे से इस तरह की गलतियां देखने को ना मिले।

यह भी पढ़े.. 7th Pay Commission:कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर बढ़ेगा DA! इतनी हो जाएगी सैलरी

विदिशा रोड से गुजरते समय जब उन्हें बताया गया कि इस इलाके की नालियां कीचड़ एवं कचरे के कारण चौक हुई है तो उन्होंने गाड़ी से उतरकर उस नाली का रुख कर लिया। बड़ी फर्सी से को नाली से विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं मंत्री ब्रजेंद्र सिंह के हाथ प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने खुद हटाया तो उसके नीचे कचरा मचा था।जिसे प्रभारी मंत्री ने फावडे से साफ किया। इसके बाद नगर पालिका सीएमओ पीके सिंह को मौके पर बुलाकर उन्हें भी माला पहनाकर अव्यवस्थाओं के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराया साथ ही जबरदस्त तरीके से खरी खोटी सुनाई।

https://vimeo.com/582856912

https://vimeo.com/582860815

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews