7th Pay Commission:कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर बढ़ेगा DA! इतनी हो जाएगी सैलरी

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employee) के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर मंहगाई भत्ता (7th Pay Commission) मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही जून का भी महंगाई भत्ते का आदेश जारी कर सकती है अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में 28 फीसदी की जगह 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Flood Update:1171 गाँव प्रभावित, ट्रेन रुकी, पुल टूटा, 2000 को सुरक्षित बचाया

हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए का तोहफा दिया है और अब खबर आ रही है कि कर्मचारियों को जल्द एक और खुशखबरी मिलने वाली है। इसके तहत दिपावली से पहले मोदी सरकार 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का DA और DR बढ़ा सकती है।यानि सितंबर तक 28 फीसदी की दर से केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government DA payment) को भुगतान किया जाएगा,  इसके बाद जून 2021 के महंगाई भत्ते का ऐलान हो सकता है।

दरअसल, साल 2021 की दूसरी छमाही के लिए भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना है। आमतौर पर इसका ऐलान जून के महीने में होता है, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि पिछली रुकी हुई तीन किस्तों का भुगतान सितंबर महीने में हो जाएगा और इसके बाद डीए (7th Pay Commission 2021) को लेकर फैसला हो सकता है।AICPI के आंकड़ों से साफ है कि  3 परसेंट DA बढ़ेगा, हालांकि इसका भुगतान कब होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े.. CG: स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट से गरमाई राजनीति, क्या जा सकती है सीएम की कुर्सी !

सूत्रों की मानें तो इसका ऐलान दिवाली के पहले अक्टूबर में हो सकता है।महंगाई भत्ते में इजाफा कर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को त्यौहार का तोहफा दे सकती। हालांकि, इसका भुगतान अगले साल जनवरी 2022 तक होने की उम्मीद है।इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) में भी इजाफा हो सकता है। रिटायरमेंट के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है, ऐसे में यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशखबरी है।

ऐसे समझे 31 फीसदी का गणित

जनवरी 2020 में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा था। फिर जून 2020 में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।जनवरी 2021 में यह 4 फीसदी बढ़ा. पिछले साल की तुलना में कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। फिलहाल जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया गया है। अब जून 2021 में इसका 3 फीसदी बढ़ना लगभग तय है। इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews