सर्दी का सितम: तीसरी बार बढ़ी छुट्टियां, 4 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

सर्दी का सितम: तीसरी बार बढ़ी छुट्टियां, 4 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

अशोकनगर|  अशोकनगर जिले में इस बार सर्दी ने सितम ढा रखा है। 28 साल में बाद जिले में तापमान 2 डिग्री तक  नीचे आया है ।इसके बाद शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सर्दी को देखते हुए जिले के सरकारी स्कूलों में आज फिर से  छुट्टी बढ़ा दी है। अब चार जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

आज कलेक्टर ने अशोकनगर जिले के सभी स्कूलों में बच्चो के लिये 1 जनवरी से 4  जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिये है। दो दिन पहले  जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 एवं 31 दिसम्बर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। जिले में 22 दिसंबर से जिले के स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां चल रही है। लंबे समय के बाद सर्दी के कारण एक पखवाड़े की छुट्टियां घोषित हुई है। आदेश के मुताबिक नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews