Hindi News

पलटेगी 4 राशियों की किस्मत! अपार धनलाभ, नौकर-व्यापार में लाभ ही लाभ – सालों बाद एक साथ शश और मालव्य राजयोग

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
ज्योतिष के मुताबिक,शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। यदि किसी कुंडली में लग्न अथाव चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें स्थान में तुला, मकर या कुंभ राशि में विराजमान हो तो ऐसी कुंडली में शश योग का निर्माण होता है।
पलटेगी 4 राशियों की किस्मत!  अपार धनलाभ, नौकर-व्यापार में लाभ ही लाभ – सालों बाद एक साथ शश और मालव्य राजयोग

Shash/malavya Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।इसी क्रम में दशहरे पर एक साथ 2 बड़े मालव्य और शश राजयोग बनने जा रहे है।खास बात ये है कि दोनों ही राजयोग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना जाता है

वर्तमान में न्याय और दंड के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, जिससे शश राजयोग बना हुआ है ।दैत्यों के गुरू शुक्र स्वराशि तुला में स्थित है, ऐसे में मालव्य राजयोग बन गया है। इन दोनों राजयोग से 4 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन कौन सी है वो लकी राशियां…

कुंडली में कब बनता है मालव्य और शश राजयोग ?

  • ज्योतिष के मुताबिक, मालव्य राजयोग भी शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। जब शनि लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र भाव पर हो यानि शनि देव यदि किसी कुंडली में लग्न अथाव चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें स्थान में तुला, मकर या कुंभ राशि में विराजमान हो तो ऐसी कुंडली में शश योग का निर्माण होता है।इससे धन और शौहरत में वृद्धि होती है।व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है।

मालव्य व शश राजयोग 4 राशियों के लिए लकी

कुंभ राशि : 30 सालों बाद कुंभ में शनि का होना और शश राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। साल 2025 मार्च तक गोल्डन टाइम रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा।कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है।विदेश में व्यापार करने के साथ धन लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा को अच्छा इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिल सकता हैं।मालव्य राजयोग से किस्मत का साथ मिलेगा। देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय बहुत अच्‍छा है।

मकर राशि : शश और मालव्य राजयोग जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।मालव्य राजयोग से व्यापारियों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है, आय के नए नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि: शश और मालव्य राजयोग बनने से जातकों को विशेश लाभ मिलेगा।आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।मनपसंद की नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।शश राजयोग से मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ अच्छी सैलरी मिल सकती है। संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। मालव्य राजयोग से अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे।वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि :शश और मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।शश राजयोग से नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा।विदेश में नौकरी या फिर व्यापार करने का सपना पूरा हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत है।मालव्य राजयोग से मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी।आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews