जन्माष्टमी पर घर लाएं ये 4 चीजें, प्रसन्न होंगे लड्डू गोपाल, बना देंगे मालामाल

हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी महत्व दिया जाता है। आज हम आपको ज्योतिष में वर्णित जन्माष्टमी की कुछ उपाय बताते हैं, जो काफी लाभप्रद है।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है। हम जो भी काम करते हैं, उन सब में ज्योतिष की गहरी भूमिका होती है। गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन, शादी विवाह से लेकर हिंदू धर्म में हर काम ज्योतिष के नियम और कायदों के मुताबिक होता है। जब कोई मुसीबत आती है तो उसका समाधान भी ज्योतिष में ही ढूंढा जाता है।

जन्माष्टमी का त्योहार जल्दी आने वाला है जिसे हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज हम आपको ऐसी चार शुभ चीजों के बारे में बताते हैं जो अगर आप जन्माष्टमी पर घर लेकर आएंगे तो लड्डू गोपाल आपको मालामाल बना देंगे।

कब है जन्माष्टमी

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मंदिरों तथा घरों में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राज्यों का निर्माण हो रहा है जो काफी लाभप्रद होने वाला है।

घर लाएं ये चीजें

बांसुरी

जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लेकर आना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। अपनी मधुर बांसुरी की धुन से वह हर किसी को मंत्र मुक्त कर दिया करते थे। जिस घर में बांसुरी होती है उसे घर में कभी भी धन का अभाव नहीं होता और दांपत्य संबंध सुखद बने रहते हैं।

चांदी की गाय

जन्माष्टमी के दिन पीतल या फिर चांदी की गाय घर लेकर आएं। ऐसा करने से आप अपने करियर और कारोबार में तरक्की की प्राप्ति करेंगे। यह गाय आपको अपनी पूजा घर में रखनी है।

वैजंती माला

वैजंती की माला में माता लक्ष्मी का वास माना गया है। जन्माष्टमी पर अगर आप यह माला घर लाते हैं तो घर में बरकत बनी रहती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मोरपंख

मोर पंख जन्माष्टमी के दिन घर पर लाना शुभ माना जाता है। यह ग्रह कलेश को दूर करता है। इससे सारी बाधाएं समाप्त होती है और सुख समृद्धि का घर में वास होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews