
Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहता है। इसके लिए वह बहुत मेहनत करता है ताकि शुभ परिणाम को प्राप्त कर सके और खुद को तथा परिवार को खुश रख सके। हालांकि, कई बार ग्रह नक्षत्र की स्थिति की वजह से कुंडली में कुछ ऐसे योग निर्मित हो जाते हैं जो हर काम में बाधा बन जाते हैं। इन बाधाओं की वजह से बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और आर्थिक स्थिति तथा करियर पर भी प्रभाव पड़ता है।
पितृ दोष कुंडली में मौजूद एक ऐसी ही बड़ा है जो व्यक्ति को पितरों के दुखी होने पर लग जाता है। जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष होता है। उन्हें कुंडली में बन रही अन्य किसी भी दशा, गोचर या ग्रह परिवर्तन का शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाता। हालांकि, ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अगर सही तरीके से कर लिया जाए तो पितृ दोष दूर किया जा सकता है। आज हम आपको शिवलिंग पर कुछ ऐसी चीज चढ़ाने के बारे में बताते हैं जिससे पितृदोष दूर होता है।
पितृ दोष का उपाय (Astro Tips)
चावल
अगर आप अपनी कुंडली से पितृ दूर करना चाहते हैं तो भगवान शिव को कुछ चीज अर्पित कर सकते हैं। इनमें से एक चीज चावल है जो आपको 16 दिनों तक एक-एक दाना शिवलिंग पर चढ़ाना होगा। अशोक सुंदरी के स्थान पर आपको इसे अर्पित करना है।
कैसे चढ़ाएं
पितृ दोष का यह उपाय करने के लिए आपको चावल के दो दाने लेने हैं। एक दाना शिवलिंग पर चढ़ता है और दूसरा अशोक सुंदरी पर अर्पित करना है। इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और फिर अशोक सुंदरी पर जल चढ़ाएं।
काला तिल
पितृ दोष दूर करने के लिए काला तिल शिवलिंग पर अर्पित करना लाभकारी माना गया है। जो व्यक्ति भगवान शिव को काले तिल अर्पित करता है उसे सारे दोषों से मुक्ति मिल जाते हैं।
कैसे चढ़ाएं
शिवलिंग पर काला तिल अमावस्या के दिन चढ़ाना शुभ माना गया है। इससे पितृ दोष शांत हो जाता है और पितृ प्रसन्न होते हैं। राहु ग्रह का बुरा प्रभाव भी उपाय से दूर हो जाता है।
शिव पुराण का पाठ
अगर आप पितृदोष से मुक्ति बनाना चाहते हैं तो शिव पुराण का पाठ जरूर करें। अमावस्या के दिन की गई पितृ दोष निवारण पूजा भी बहुत लाभकारी। गीता का पाठ, दान पुण्य और ब्राह्मणों को कराया गया भोजन भी इस दोष से मुक्ति का साधन है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

