Astro Tips: ज्योतिष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके जरिए हम अपने जीवन और भविष्य के बारे में चीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमें जीवन में जो कुछ भी प्राप्त करना है उसके लिए ज्योतिष में वर्णित उपायों का सहारा भी लिया जा सकता है। व्यक्ति की हर समस्या का समाधान भी इससे आसानी से प्राप्त हो जाता है।
हिंदू धर्म में जितना महत्व देवी-देवताओं को दिया गया है उतना ही महत्व पेड़ पौधों को भी दिया गया है। तुलसी भी एक ऐसा ही पौधा है जिससे बहुत पवित्र और दिव्य माना गया है। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होने की बात कही जाती है। यही कारण है कि हर घर में तुलसी पूजन जरूर किया जाता है। तुलसी को पूजने का सबसे मुख्य कारण सुख समृद्धि की प्राप्ति होता है। आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी के पास आपको क्या रखना चाहिए।
तुलसी के उपाय (Astro Tips)
तुलसी पूजन के बारे में आप सभी ने सुना होगा और घर में पूजन की भी होगी। जल चढ़ाने और दीपक लगाने तक तो ठीक है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देते हैं। जिन्हें तुलसी के समक्ष रखने से आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको तुलसी के पास क्या रखना है।
पीतल का बर्तन
ज्योतिष के मुताबिक तुलसी के पास पीतल का बर्तन रखना शुभ होता है। इससे घर में सदा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप घर से नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर करें।
शालिग्राम की स्थापना
तुलसी के पौधे के पास या उसके साथ शालिग्राम रखना जरूरी माना गया है। जब हम तुलसी पूजन करते हैं तो शालिग्राम की पूजन भी साथ में की जाती है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को धन से जोड़कर देखा जाता है। अगर तुलसी के पौधे के पास इसे रखा जाता है तो व्यक्ति के जीवन में शुभता का संचार होता है। इससे जीवन में मिलने वाली सफलता और लाभ में वृद्धि होती है।
मिट्टी का दीपक
तुलसी के पास दीपक हम सभी जलाते हैं। अगर मिट्टी का दीपक जलाया जाए तो यह काफी शुभ होता है और दीपक जलाने के साथ एक दीपक अलग से तुलसी के पास रखना चाहिए। यह उपाय हर तरह की मुसीबत से छुटकारा दिलाता है।
लाल चुनरी
तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाने की मान्यता है। आपके घर में जो तुलसी का पौधा है उस पर लाल चुनरी अर्पित करना ना भूलें। तुलसी केवल पौधा नहीं है बल्कि इसे देवी के रूप में पूजा जाता है इसलिए यह उपाय जरूरी है।
शमी का पौधा
तुलसी के पौधे के समक्ष शमी का पौधा रखना काफी अच्छा माना गया है। जो लोग शनि दोष से परेशान चल रहे हैं उनके लिए यह उपाय बहुत कारगर है। शनि की साढ़ेसाती और ढैया से भी ये उपाय मुक्ति दिलाता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






