Hindi News

मघा नक्षत्र में शुक्र का गोचर पलटेगा इन 3 राशियों की किस्मत, सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग!

Published:
शुक्र का नक्षत्र कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। धन और समृद्धि में वृद्धि के योग बन सकते हैं। करियर में तरक्की भी मिल सकती है। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?
मघा नक्षत्र में शुक्र का गोचर पलटेगा इन 3 राशियों की किस्मत, सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग!

शुक्र (Shukra) को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। यह तरक्की, प्रेम, वैवाहिक जीवन इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करता है। कुंडली में इसकी स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना सकती है। असुरों के गुरु जुलाई 2026 में केतु के नक्षत्र “मघा” में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 27 नक्षत्रों में मघा नक्षत्र को 10वां स्थान प्राप्त है। इसे “राजसी नक्षत्र” भी कहा जाता है। यह सिंह राशि में फैला हुआ है। यह नक्षत्र करियर, आर्थिक स्थिति, आत्मविश्वास, ऊर्जा इत्यादि को प्रभावी करता है। इसमें जन्मे लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशील और स्वाभिमानी होता है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि होती है। आइए जानें मघा नक्षत्र में शुक्र का गोचर किन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा?

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आय में इजाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की प्रशंसा होगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियाँ भी खत्म होंगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल भाग्योदय के योग बना सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय होगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। जॉब करने वालों के लिए सफलता के योग भी बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कारोबार में भी मुनाफा हो सकता है।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। करियर में तरक्की मिल सकती है। आत्मविश्वास और ऊर्जा भी बढ़ेगी।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews