शुक्र (Shukra) के चाल बदलने से जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होता है। इस ग्रह को सुख-समृद्धि, धन, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। 2 मार्च को 01:01 AM पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसका स्वामी बृहस्पति को माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और गुरु दोनों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। लेकिन गुरु की राशि मीन में शुक्राचार्य का प्रवेश (Shukra Meen Rashi Gochar) से कई राशियों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इसका असर 26 मार्च 2026 तक रहेगा। जातकों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। आर्थिक जीवन और करियर में आ रही बाधाओं से छुटकारा भी मिल सकता है। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर पाएंगे। सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल लाभकारी साबित हो सकती है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख शांति आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा हो सकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में हो रहे विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष भी इस दौरान अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। जीवन आरामदायक हो सकता है। लग्जरी आइटम की खरीदारी थी हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। करियर में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






