Hindi News

शुक्र के घर में युवराज बुध का गोचर, 23 मई से चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Last Updated:
23 मई को बुध अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे। कई राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
शुक्र के घर में युवराज बुध का गोचर, 23 मई से चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

शुक्र, सूर्य और अन्य ग्रहों की की तरह ज्योतिष शास्त्र में बुध का भी अपना खास महत्व होता है। इसे ग्रहों के राजकुमार का दर्जा दिया गया है। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को बुद्धि, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति होती है। संचार कौशल और वाणी क्षमता में वृद्धि होती है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में लाभ होता है। सफलता के योग बनते हैं।युवराज बुध समय-समय पर अपनी चाल (Budh Gochar 2025) बदलते हैं।

23 मई को बुध शुक्र (Shukra) की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी के लिए बुध की यह चाल  शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगी। कुछ राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। धन-समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे।  कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आइए जानें किन लोगों को इस दौरान फायदा होने वाला है?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। इनकम में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।  आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में भी खूब मुनाफा होने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई भी बड़ा काम या नई  योजना शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रेमियों को भी लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को अच्छे अंक मिल सकते हैं। विवाह की बात पक्की होगी। वेतन में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों को भी शुक्र के घर में बुध  के गोचर से फायदा होने वाला है। कारोबार और करियर में लाभ होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश जाकर काम करने का अवसर मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रूझान बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में सफल होंगे। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी बुध की यह चाल अनुकूल रहेगी। बिजनेस में खूब मुनाफा होने वाला है। प्रमोशन मिल सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। लव मैरिज के लिए भी यह समय उचित रहेगा। सम्मान भी बढ़ेगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

बुध यह गोचर मीन राशि की जातकों को ऊर्जावान बनाएगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी भी स्थिति में सफल होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में सफल होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews