शनि और बुध ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रहों का अपना अलग महत्व होता है बुध को करियर, कारोबार, बुद्धि, गणित, तर्क इत्यादि का कारक माना जाता है। वहीं शनि कर्मफल दाता हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। दिसंबर का महीना बेहद होने वाला है। ग्रहों के राजकुमार शनि देव के नक्षत्र “अनुराधा” में प्रवेश (Budh Gochar) करेंगे। सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

10 दिसंबर को बुधदेव  विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां 10 दिनों तक संचरण करेंगे। इसके बाद मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कई लोगों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। करियर और कारोबार में भी फायदा होगा। आइए जानें इन भाग्यशाली लोगों की लिस्ट में आप भी तो शामिल नहीं?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। करियर में भी फायदा होगा। खुद को साबित करने के लिए कई मौके मिल सकते हैं। लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। आपकी कला और काबिलियत से लोग आकर्षित होंगे। कम्युनिकेशन स्किल में भी सुधार देखने को मिलेगा।  शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भी बुधदेव मेहरबान रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। टीचिंग, पेंटिंग और कला से संबंधित लोगों को इस दौरान फायदा होगा। विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। हालांकि अनजान लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगी। किस्मत पूरा साथ देगी। आप हर समस्या का सामना करने में सफल होंगे। इनकम में भी वृद्धि होने वाली है। पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। राइटिंग और एडिटिंग से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना समेत अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)