Hindi News

8 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे उदित, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, भाग्य देगा साथ, मिलेगी सफलता, बनेंगे बिगड़े काम 

Published:
एक हफ्ते बाद बुध की चाल बदलेगी। कई राशियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार का उदय शुभ रहेगा?
8 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे उदित, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, भाग्य देगा साथ, मिलेगी सफलता, बनेंगे बिगड़े काम 

बुध को शुभ ग्रहों की गिनती में शामिल किया गया है। इन्हें ग्रहों के राजकुमार (Budh Gochar 2025) का दर्जा भी दिया जाता है। सभी ग्रहों की तरह चंद्रमा के पुत्र बुध भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं।  कभी उदित तो कभी अस्त होते हैं। करीब 21 दिन बाद बुध देव का उदय होने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति गणित में महारत हासिल करता है। उसकी वाणी में से लोग प्रभावित होते हैं। शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती है। करियर और कारोबार में फायदा होता है। बुद्धि में भी वृद्धि होती है। 8 अप्रैल को मिथुन और कन्या राशि के स्वामी मीन राशि में उदित होंगे। आइए जानें  किन लोगों को इस सबसे ज्यादा फायदा होगा?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध की यह साल शुभ साबित होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। निवेश पर फायदा होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi) 

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना शुभ रहेगा। सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ सब अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का उदय जीवन में खुशियां लाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों को इस तरह लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !