Hindi News

फरवरी में बुध दो बार बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, होगा बंपर लाभ, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Published:
फरवरी में बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। कई राशियों को इससे फायदा होगा। जातकों के लिए तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार का गोचर शुभ रहेगा?
फरवरी में बुध दो बार बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, होगा बंपर लाभ, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को संचार, वाणी, त्वचा, कारोबार, करियर, तर्क इत्यादि का कारक माना जाता है। इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। जिसकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। वह व्यक्ति बुद्धिमान होता है। कारोबार में भी सफलता प्राप्त करता है। वाणी से लोग प्रभावित होते हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ता है।

ग्रहों के राजकुमार बुध फरवरी महीने में दो बार अपनी चाल बदलेंगे। 11 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। वहीं 27 फरवरी को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिन्हें बुध के दोनों राशि परिवर्तन से लाभ होगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों को अगले महीने भाग्य का साथ मिलेगा

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों पर बुध की विशेष कृपा बरसने वाली है। आय में वृद्धि होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। मनचाही नौकरी मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।  कारोबार का विस्तार होगा, मुनाफा बढ़ेगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुध गोचर लाभकारी साबित होगा। जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगे लेकिन तरक्की के योग भी हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कोई भी कार्य या योजना शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए भी बुध का गोचर शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। कारोबार और करियर में लाभ होगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews