Hindi News

बुधादित्य राजयोग से 3 राशियों के जीवन में आएगी खुशियां, भाग्य-परिवार का मिलेगा साथ, आय में जमकर होगी वृद्धि

Written by:Pooja Khodani
Published:
जुलाई की तरह अगस्त महीने में ग्रहों का गोचर होने वाला है,इस दौरान सिंह राशि में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा जो 3 राशियों का भाग्योदय कर सकता है। आईए जानते है कौन सी है वो लकी राशियं...........
बुधादित्य राजयोग से 3 राशियों के जीवन में आएगी खुशियां, भाग्य-परिवार का मिलेगा साथ, आय में जमकर होगी वृद्धि

ज्योतिष में सभी ग्रहों में बुध को ग्रहों का राजकुमार और सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। बुध संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार के कारक माने जाते है तो सूर्य आत्मा व पिता के कारक होते है। बुध मिथुन व कन्या राशि के स्वामी तो सिंह सूर्य की स्वामी राशि है।जब भी बुध व सूर्य चाल बदलते है तो योग राजयोग का निर्माण होता है।वर्तमान में सूर्य कर्क राशि में विराजमान है और 16 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक यहीं रहेंगे। बुध 30 अगस्त को कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे, ऐसे में कन्या राशि में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होगा।

बुध सूर्य का बुधादित्य राजयोग का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि: बुध और सूर्य देव का संयोग और राजयोग जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। शादीशुदा के लिए समय शानदार रहेगा अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। समाज में मान- सम्मान के साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि : सूर्य और बुध का संयोग और बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है।  आय व आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत बन सकते हैं।  शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु राशि : बुध सूर्य की युति और बुधादित्य राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। मान – सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है।कारोबार के चलते छोटी व लंबी यात्रा  कर सकते हैं। लंबे समय से अटके और रूके हुए कामों को गति मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कब बनता है बुधादित्य राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य राजयोग बनता है।बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देते है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews