Hindi News

गुरु की राशि में बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग, खुलेंगे 3 राशियों के भाग्य के द्वार, चमकेगा व्यापार, धनलाभ-पदोन्नति के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
गुरु की राशि में बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग, खुलेंगे 3 राशियों के भाग्य के द्वार, चमकेगा व्यापार, धनलाभ-पदोन्नति के प्रबल योग

Rajyog 2025

Budhaditya Rajyog 2024: फरवरी की तरह मार्च में एक साथ कई ग्रहों (मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र, चन्द्रमा) का गोचर होने वाला है, इस दौरान 2 या इससे ज्यादा ग्रहों के एक राशि में साथ आने से ग्रहों की युति, योग और राजयोग का निर्माण होगा। इसी क्रम में मीन राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से एक बार फिर बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है।

ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार तो सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। बुद्धि, तर्क, शिक्षा और संचार कौशल का कारक बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए है और अब 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में आने वाले है, ऐसे में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, यह 1 साल बाद पहला मौका होगा जब सूर्य बुध मीन राशि में युति बनाने जा रहे है।बुध और सूर्य ग्रह की युति 25 मार्च तक रहेगी।

बुध-युति की युति से बनता है बुधादित्य राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देते है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

मार्च में 3 राशियों के लिए लकी साबित होगा बुधादित्य राजयोग

मीन राशि : बुध सूर्य की युति और बुधादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।धनलाभ के कई अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बढ़िया चलेगा। कार्यों में सफलता पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि : बुध सूर्य युति और बुधादित्य राजयोग जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। करियर में सफलता पाएंगे। व्यापार और नौकरी में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा को वेतनृद्धि और पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। आय में वृद्धि के साथ नए- नए सोर्स बन सकते हैं। निवेश से लाभ के योग हैं। वहीं संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील पर साइन कर सकते हैं,।

कन्या राशि : राजयोग जातकों का भाग्य चमकाएगा। नौकरी और व्यापार में धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा को इंक्रीमेंट और पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के लिए कई नए अवसर खुलेंगे। जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ खुशियां मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च स्तर में विकास मिलने के अवसर मिल रहे हैं। विदेश यात्रा का भी सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य इस अवधि में काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से निजात मिल सकती है। पार्टनरशिप का बिजनेस करते है उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews