Hindi News

1 अप्रैल को चंद्रमा बदलेंगे चाल, शुक्र के घर में करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बरसेगा धन, दूर होगी टेंशन

Published:
अप्रैल के पहले दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों को खूब लाभ होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा?
1 अप्रैल को चंद्रमा बदलेंगे चाल, शुक्र के घर में करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बरसेगा धन, दूर होगी टेंशन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सभी ग्रहों की तरह खास महत्व दिया गया है। इसे मन का स्वामी माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar) का स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति संवेदनशील, भावुक और रचनात्मक होता है। जीवन सुख और समृद्धि से भरा होता है। मानसिक तनाव भी कम होता है।

1 अप्रैल को चंद्र देव शुक्र (Shukra) की राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्हें हर क्षेत्र में लाभ होगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। इंजीनियरिंग रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होने वाला है। छात्रों को उनके मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। तनाव दूर होगा। नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कारोबार में फायदा होगा, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। यह समय विवाह की बात के लिए शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपने टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जिम्मेदारियाँ बढ़ेगी, साथ ही पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews