पानी की तरह बह जाता है कमाया हुआ धन? फेंगशुई का ये चमत्कारी उपाय दूर कर देगा समस्या

फेंगशुई में चावल को सुख समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। अगर इनको कुछ उपाय कर लिए जाए तो घर में धन का प्रवाह बढ़ाया जा सकता है।
Feng Shui

कई बार ऐसा होता है की मेहनत करने के बावजूद भी हम जो पैसा कमाते हैं वह हमारे हाथ में नहीं टिक पाता। हम बहुत कोशिश करते हैं कि पैसा बचा ले या फिर उन्हें इस तरह से इन्वेस्ट करें कि हमें फायदा हो सके लेकिन काम बिल्कुल हमारी सोच से विपरीत होता है। यह सब कुछ किसी न किसी दोष की वजह से होता है। फेंगशुई का दोष भी इसका कारण हो सकता है।

फेंगशुई एक चीनी ज्योतिष विद्या है जो हमें अपने आसपास मौजूद चीजों से पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक असर के बारे में जानकारी देती है। इसमें कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अगर अपना लिया जाए तो धन की बर्बादी रुक जाती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

क्यों बर्बाद हो जाता है धन (Feng Shui) 

फेंगशुई के मुताबिक अगर घर में कोई नकारात्मक चीज रखी हो या पानी का बहाव गलत हो तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मुख्य द्वार की अव्यवस्था भी ऐसे दोष उत्पन्न करती है। इन सब से बचने के लिए चावल का असरदार उपाय किया जा सकता है।

चावल का उपाय

  • यह उपाय करने के लिए आपको एक मुट्ठी में कच्चे चावल लेने होंगे।
  • अब इन्हें लाल कपड़े में बांधकर या फिर लाल थैली में भरकर पोटली बना दें।
  • लाल रंग समृद्धि का प्रतीक होता है और इसकी पोटली नकारात्मकता को दूर कर धन को आकर्षित करने का काम करती है।
  • अब आपको इस पोटली को घर के मुख्य द्वार के बाहर बाई तरफ ऊपरी हिस्से में लटकाना होगा।
  • यह स्थान धन का होता है और अगर नियमों का पालन करते हो यहां पर पोटली लटका दी जाए तो आर्थिक स्थिरता की प्राप्ति हो जाती है।

अवधि का रखें ध्यान

चावल की पोटली को आपको 7 दिनों के लिए घर के मुख्य द्वार पर लटकाना होगा। सातवें दिन आपको इसे हटाना होगा। इन चावलों को ना खाना है और ना ही घर में रखना है। आप इसे घर के बाहर कहीं भी फेंक सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और धन का प्रभाव बढ़ने लगेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews