Hindi News

नवरात्रि में करें ये 5 उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी, मिलेगा माता दुर्गा का आशीर्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
आज से शारदीय नवरात्रि का महापर्व शुरू हो चुका है। देशभर में इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चलिए आज हम आपको नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताते हैं।
नवरात्रि में करें ये 5 उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी, मिलेगा माता दुर्गा का आशीर्वाद

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष, व्रत, त्यौहार, नियम और मुहूर्त को काफी महत्व दिया गया है। सनातन धर्म में जितने भी काम होते हैं वह सब ज्योतिष के आधार पर किए जाते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना हो या फिर कोई पूजा पाठ हर काम ज्योतिष की दृष्टि से संपन्न होता है। ज्योतिष के हिसाब से किए गए काम सफल होते हैं और व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाते हैं।

आज से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि के 9 दिन काफी खास माने जाते हैं और इनमें माता के अलग-अलग रूपों की पूजन की जाती है। 9 दिन तक कई सारे जप, तप और अनुष्ठान किए जाते हैं। इन सभी का व्यक्ति के जीवन पर अच्छा असर होता है।

इस नवरात्रि अगर आप माता को प्रसन्न करना चाहते हैं और अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बताते हैं। ध्यान रखें कि यह उपाय आपको नवरात्रि में ही करना है। नवरात्रि का हर दिन मंगलकारी होता है इसके लिए किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। चलिए आपको ये उपाय बताते हैं।

पालकी पर आएंगी मां

इस नवरात्रि में माता पालकी पर सवार होकर आएंगी और उनकी विदाई हाथी पर होने वाली है। अपने इस रूप में माता स्वयं भक्तों की रक्षा करेंगे और उनकी सारी मनोकामनाओं को पूरा करेंगी। चलिए आपको नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ आसान उपाय बताते हैं।

नवरात्रि के उपाय

  • नवरात्रि के नौ दिनों में अगर हनुमान जी को पान का भिड़ा अर्पित किया जाता है तो संकट समाप्त होते हैं।
  • नवरात्रि में बहुत से लोग अखंड दीपक रखते हैं। अगर आप अखंड दीपक नहीं जल का रहे हैं तो सुबह या शाम आपको तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में आपको चार लौंग डाल देनी है।
  • देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा नवरात्रि के 9 दिन में कभी भी चढ़ाई जा सकती है।
  • आपको माता रानी को सुपारी ताजा पान के पत्ते और सिक्के समर्पित करना है। सुपारी और सिक्के आपको पान के पत्ते के ऊपर रखने होंगे।
  • पांच तरह के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता को अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews