आज 19 अक्टूबर दिन रविवार है और रूप चतुर्दशी का पावन पर्व भी हैं। आज हंस राजयोग (Hans Rajyoga) का निर्माण हो रहा है जो 5 राशियों के लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। गुरु का गोचर उसकी उच्च राशि कर्क में हो रहा है। इसी के कारण ये योग बन रहा है।
ये ऐसा राजयोग है जो व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि, सुख, करियर में लाभ और तरक्की प्रदान करता है। वृषभ सहित 5 राशियों के लिए ये लाभदायक साबित होने वाला है। इन्हें आर्थिक सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। इनके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
हंस राजयोग राशिफल (Hans Rajyoga)
मेष
मेष राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। अपनी बोलचाल से आप अपने सारे काम निपटा लेंगे। व्यापारजी और व्यवसाय में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सफलता प्राप्त करनी है तो समय पर काम करना सीखना होगा। यात्रा पर जाने की योग दिखाई दे रहे हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी सफलता लेकर आ रहा है। इनके घर में शुभ और मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। जीवन स्तर को सुधारना चाहते हैं तो स्थाई उपयोग में आने वाली वस्तु की खरीदारी करें। शाम के समय घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इन्हें अप्रत्याशित उन्नति की प्राप्ति होगी जिसे देखकर सभी हैरान हो जाएंगे। प्रगतिकी इस गति को स्थाई रखने के लिए आपको लगातार आगे बढ़ते रहना होगा। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहे और अपने काम पर फोकस करें।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से आप प्रेम की प्राप्ति करेंगे। माता-पिता का ध्यान रखने की जरूरत है जिससे आपको उनका आशीर्वाद भी मिलेगा।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपको मनचाही सफलता मिलने वाली है। माता-पिता के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। आपको गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज सारे काम में सफलता मिलेगी और भाग्य भरपूर सहयोग करेगा। कठिन से कठिन काम आप आसानी से कर पाएंगे। माता-पिता और परिवार आपको पूरा सहयोग करेगा। व्यर्थ में व्यय के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में धन लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं।
तुला
इन लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके अधिकारों में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक तरक्की का योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक मदद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें मुनाफा होगा।
वृश्चिक
इन लोगों को करियर में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। उच्च अधिकारियों से मुलाकात होगी जो लाभदायक साबित होगी। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है वरना सेहत बिगड़ सकती है। धन वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी।
धनु
आज भाग्य पूरी तरह से इनके पक्ष में है। धार्मिक कार्यों में रुचि जागेगी और बिजनेस में लाभ होगा। नई योजनाएं आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को फायदा होगा। कारोबार में सफलता की प्राप्ति होने वाली है।
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। जो लोग व्यापार करते हैं वह नई योजना पर विचार विमर्श करेंगे। धन संबंधित मामले में इन लोगों को सफलता की प्राप्ति होने वाली है। खर्च अधिक रहेगी जिससे मन परेशान हो सकता है किंतु संयम बरतने की जरूरत है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज घर के रिनोवेशन से संबंधित कामों में पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि के लिए योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। खर्च काफी नियंत्रण में रहेगा जिससे आप संतोष जनक महसूस करेंगे।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। यात्रा के योग निर्मित हो रहे हैं। कामकाज में आपके संघर्ष के बाद सफलता जरूर मिलेगी। धन के लेनदेन के लिए समय अनुकूल है वैसे उधार देने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।






