Hindi News

महालक्ष्मी राजयोग 3 राशियों के लिए लकी, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, धनवर्षा!

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष में ग्रहों, नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व होता है। नौ ग्रहों में खास करके ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चन्द्रमा की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। जब भी मंगल चाल बदलते है योग राजयोग का निर्माण होता है।
महालक्ष्मी राजयोग 3 राशियों के लिए लकी, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, धनवर्षा!

Mahalaxmi Rajyog 2026 : नए साल के पहले महीने में ग्रहों का महागोचर होने वाला है।जनवरी में सूर्य, मंगल, बुध , शुक्र और चन्द्रमा ग्रह चाल बदलेंगे जिससे कई योग संयोग बनेंगे। ।इसमें सबसे खास गोचर साहस, शक्ति और ऊर्जा के कारक मंगल और मन के कारक चन्द्रमा का होने वाला है जिससे महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। वर्तमान में मंगल धनु राशि में विराजमान है और 16 जनवरी 2026 को मकर में प्रवेश करेंगे ।18 जनवरी को मन के कारक चन्द्रमा भी मकर में गोचर करेंगे, ऐसे में मकर राशि में मंगल चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 21 जनवरी तक रहेगा, जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है। इस योग में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और जीवन में धन, यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

महालक्ष्मी राजयोग: 3 राशियों के लिए बेहद शुभ

मेष राशि पर प्रभाव : मंगल चन्द्र की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आय, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। निवेश के लिए यह अनुकूल समय रहेगा। अटके व रुके हुए कामों को गति मिल सकती है। साझेदारी में किए गए व्यापार से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि पर प्रभाव: चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। करियर में तरक्की मिल सकती है।लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । निवेश से लाभ मिल सकता है लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें धैर्य रखें। मान सम्मान के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि पर प्रभाव : मंगल चंद्रमा की युति और महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में यात्राएं कर सकते है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते है।आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की के साथ व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

कब बनता है महालक्ष्मी राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब अपार धन लाभ देता है।ज्योतिष में इस योग को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। महालक्ष्मी योग से धन, दौलत, सुख, समृद्धि, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती हैं। समाज में मान-सम्मान मिलता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews