Hindi News

Rashifal: शुक्रवार को मालव्य राजयोग में मालामाल होगी ये राशियां, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Malavya Rajyog: हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्र की दिशा गहरा असर डालती है। शुक्रवार को मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है जो कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
Rashifal: शुक्रवार को मालव्य राजयोग में मालामाल होगी ये राशियां, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ

Malavya Rajyog: आज 28 मार्च दिन शुक्रवार और कृष्ण चतुर्दशी का शुभ संयोग है। इसी के साथ शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में संचार होने जा रहा है। यह सभी योग मिलकर मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसका लाभ कई राशियों के लोगों को होने वाला है। इन्हें करियर और कारोबार में खूब सफलता मिलेगी और यह धन लाभ की प्राप्ति करेंगे।

मालव्य राजयोग के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्ल योग का संयोग भी बन रहा है। चंद्रमा का भी कुंभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है जिससे पंचग्रही योग निर्मित होगा। इससे कुछ राशियों के जातक मालामाल होने वाले हैं और कुछ को विशेष लाभ की प्राप्ति होने वाली है। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।

आज का राशिफल (Malavya Rajyog)

मेष

मेष राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी और कारोबार में जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। काम में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। परिवार के लोग आपका भरपूर सहयोग करने वाले हैं। किसी जरूरी काम से आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका दिल दिमाग शांत रहेगा और करियर में तरक्की की प्राप्ति होगी। धन लाभ की योग निर्मित हो रहे हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन बहुत सारी सफलता मिलता है। इन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और यह काम आसानी से पूरा कर लेंगे। इनके मान सम्मान में वृद्धि के एक बनते दिखाई दे रहे हैं। जमीन जायदाद की खरीदी करने से पहले एक बार विचार करें।

कर्क

इन लोगों को करियर के मामले में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। पराक्रम में वृद्धि होगी और शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दूसरों की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। शाम के समय आप सुकून की प्राप्ति करेंगे। धन वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी और यह लाभ की प्राप्ति करेंगे। इन्हें सांसारिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे और मान सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग कारोबार करते हैं उनकी योजनाएं सफल होगी। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

कन्या

इन लोगों को करियर में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा महसूस होगा लेकिन सीनियर्स आपका साथ देंगे। घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। तरक्की के योग निर्मित होते नजर आ रहे हैं।

तुला

करियर के मामले में इन लोगों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। धन और सम्मान में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जल्दबाजी में आकर कभी भी कोई भी फैसला न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। धन से जुड़ी बातों से जितना दूर रहेंगे उतना बेहतर होगा। किसी भी वाद विवाद में ना पड़े।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज कारोबार में धन की प्राप्ति होने वाली है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो लाभदायक साबित होगी। स्टूडेंट पढ़ाई में मन लगाएंगे उनके लिए अच्छा होगा। धार्मिक अनुष्ठानों में आपका समय गुजरने वाला है। आपका सम्मान बढ़ेगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। पारिवारिक जीवन सुख से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। धन का लेनदेन बहुत सावधानी से करने की आवश्यकता है। वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना अच्छा होगा।

मकर

करियर के मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज का दिन थोड़ा भागदौड़ से भरा रहेगा।

कुंभ

इन लोगों को करियर में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अचानक से बड़ी मात्रा में आपको धन मिलेगा जिससे आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मधुर व्यवहार से आप अपने सारे काम निपटा लेंगे। यात्रा के संयोग बन रहे हैं।

मीन

इन लोगों को आज हर काम में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य योजनाओं को बल मिलेगा और धन में वृद्धि होगी। पिता और उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews