Hindi News

100 साल बाद बना नवपंचम राजयोग चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य, होंगे मालामाल! नौकरी-करियर में तरक्की, हर काम में सफलता

Written by:Pooja Khodani
Published:
नवपंचम राजयोग तुला राशि वालों के लिए शुभ , वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ , धनु राशि वालों को यात्राएं और कुंभ राशि वालों को तरक्की दिलाएगी।
100 साल बाद बना नवपंचम राजयोग चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य, होंगे मालामाल! नौकरी-करियर में तरक्की, हर काम में सफलता

Navpancham Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर महीने कोई ना कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, ऐसे में ग्रहों की चाल और नक्षत्र के स्वभाव पर विशेष ध्यान रखा जाता है।चुंकी कई ग्रह ऐसे हैं, जिनके राशि परिवर्तन के बाद योग अथवा राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम में अब अक्टूबर में दैत्यों के गुरू और सुख वैभव  प्रेम के कारक शुक्र और न्याय के देवता शनि ने मिलकर करीब 100 साल बाद नवपंचम राजयोग बनाया है।

ज्योतिष के मुताबिक, नवपंचम राजयोग तब बनता है जब दो ग्रह एक दूसरे से त्रिकोण भाव में स्थित हो जाते हैं। दोनों ग्रहों के बीच 120 डिग्री का कोण बनता है तथा एक ही तत्व राशि होती है। जैसै मेष, सिंह, धनु को अग्नि राशि, वृषभ, कन्या, मकर को पृथ्वी राशि, मिथुन, तुला, कुंभ को वायु राशि और कर्क वृश्चिक मीन को जल राशि माना जाता है, ऐसे में जब एक ही तत्व वाली दो राशियों में दो ग्रह पहुंचकर 120 डिग्री का कोण, जिसे नक्षत्र के द्वारा भी जान सकते हैं, बना दे तो नवपंचम राजयोग बनता है।

नवपंचम राजयोग 3 राशियों का करेगा भाग्योदय

कुंभ राशि: नवपंचम राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि शनि सालों बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है।शुक्र से भाग्य का साथ मिलेगा। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।भौतिक सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। धार्मिक और मांगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि: जातकों को नवपंचम योग से विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से मान- सम्मान, वैभव और यश की प्राप्ति होगी। करियर होटल लाइन, मॉडलिंग, फिल्म लाइन और कला के क्षेत्र वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम- संबंध में सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस दौरान फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही नौकरपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पेट्रोल, खनिज, ऑयल, लोहा के व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है।

मकर राशि: नवपंचम राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही होगा।करियर में तरक्की मिल सकती है आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। सट्टा, लॉटरी और शेयर में लाभ हो सकता है। कार्यों में सफलता पा सकते है। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मनोकामना पूरी हो सकती है।नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।व्यापार में अटके और रुके कामों को गति मिलेगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews