Hindi News

बहुत रहस्यमय हैं अंक शास्त्र के ये 3 नंबर, इन्हें समझना नहीं है आसान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अंको से गहरा संबंध है और उनके बिना हमारे जीवन का संचालन नहीं हो सकता। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नंबरों के बारे में बताते हैं जो बहुत रहस्यमय होते हैं।
बहुत रहस्यमय हैं अंक शास्त्र के ये 3 नंबर, इन्हें समझना नहीं है आसान

अंक शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक ऐसी विद्या है, जो नंबरों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के साथ उसके भविष्य की जानकारी भी देती है। अगर हम किसी को जानना पहचानना चाहते हैं तो बहुत आसानी से नंबरों के जरिए सब कुछ जान सकते हैं।

अंक वैसे भी एक ऐसी चीज है जिनके बिना हमारा कोई भी काम नहीं होता। हमारे सारे कामों में नंबरों का विशेष योगदान है। अंक शास्त्र के जरिए अगर हम अपने जीवन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो हमें जन्मतिथि के जरिए मूलांक निकालने पड़ते हैं। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं और नौ ग्रहों से इनका गहरा संबंध होता है।चलिए आज हम आपको तीन रहस्यमय नंबरों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 3 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3,12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक तीन कहलाता है। यह बृहस्पति का अंक है जो इन्हें ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव देता है। इस मूलांक के लोग रचनात्मकता और स्वतंत्र विचारों से भरे होते हैं। अपने मजाकिया अंदाज की वजह से ही लोगों के बीच खास पहचान हासिल करते हैं। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो यह कभी भी हार नहीं मानते और इनमें हमेशा आगे बढ़ने का जज्बा देखने को मिलता है। कभी-कभी यह थोड़े और पारंपरिक और गैर जिम्मेदार भी हो जाते हैं। इन लोगों में थोड़ी एटीट्यूड प्रॉब्लम होती है और यही बिखराव की वजह बनती है। स्पष्ट वादी सोच के कारण कभी-कभी लोगों से नाराज भी हो जाते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। यह राहु का अंक है जो अनिश्चितता और परिवर्तन का प्रतीक कहा जाता है। इन लोगों को अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ये ऊर्जा से भरपूर बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। राहु के प्रभाव की वजह से यह लोग जल्दबाजी में फैसला ले लेते हैं जिसकी वजह से इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। यह वफादार और जिम्मेदारी होते हैं लेकिन फिर भी उन्हें परेशानी होती है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है। यह ग्रह कर्म, न्याय और मेहनत को दर्शाता है। इस मूलांक के लोग गंभीर, रहस्यमय, और आश्चर्यजनक स्वभाव के होते हैं। अपने लक्षण को प्राप्त करने के लिए यह काफी जुनूनी रहते हैं। इनके मन को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !