Hindi News

किसी को धोखा नहीं देती इन 8 तारीखों में जन्मी लड़कियां, ईमानदारी से निभाती हैं रिश्ते

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
केवल राशि ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति की जन्मतिथि भी उसके व्यक्तित्व और जीवन के संबंध में जानकारी देती है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं।
किसी को धोखा नहीं देती इन 8 तारीखों में जन्मी लड़कियां, ईमानदारी से निभाती हैं रिश्ते

किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बहुत सी जानकारी देने का काम करता है। अगर हम खुद अपने जीवन के बारे में जानना चाहते हैं या फिर किसी और व्यक्ति के बारे में कुछ पता करना चाहते हैं, तो अंक शास्त्र के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। यह एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के आधार पर काम करती है।

अंक शास्त्र में जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर कुछ अंक प्राप्त किए जाते हैं, जिन्हें मूलांक के नाम से पहचान जाता है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं और नौ ग्रहों से गहरा संबंध रखते हैं। इनके जरिए हम आसानी से जीवन के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। चलिए आज कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

आज हम उन लड़कियों की बात कर रहे हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो अंत में आपको यही उत्तर मिलेगा। यह लड़कियां अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर होती है। इन्हें सच्चा जीवन साथी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

स्वभाव से कोमल

इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बहुत कोमल होती हैं। अपने अच्छे व्यवहार की वजह से यह हमेशा लोगों के बीच फेमस हो जाती है। ये जहां जाती हैं लोग इनके साथ बातें करना और उठना बैठना पसंद करते हैं।

रिश्तों के लिए वफादार

इस मूलांक की लड़कियां भावनात्मक किस्म की होती हैं। यह छोटी बड़ी बात को आसानी से समझने लगती हैं। रिश्तो को लेकर यह हमेशा वफादार रहती है और उन्हें सच्चाई के साथ निभाती हैं।

मूलांक 3

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। यह लड़कियां अपने आप में सम्मान को काफी महत्व देती है। हर रिश्ता ईमानदारी से कैसे निभाना है यह इन्हें अच्छी तरह से आता है।

प्रेम के प्रति समर्पित

इस मूलांक की लड़कियां बहुत बुद्धिमान होती है क्योंकि इन्हें गुरु ग्रह का साथ मिलता है। यह ग्रह नैतिकता और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ ही लड़कियां अपने जीवन साथी और प्रेमी के लिए बहुत समर्पित होते हैं।

जिम्मेदार और अनुशासित

इस मूलांक की लड़कियां बहुत जिम्मेदार होती है और अनुशासन के साथ जीवन जीना पसंद करती है। यह कभी किसी को धोखा नहीं देती इसलिए इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। जीवन में आने वाली हर कठिनाई को पार करने की इनमें हिम्मत होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews