अंक शास्त्र (Numerology) में कुछ अंकों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हें सबसे पावरफुल अंकों में से एक माना गया है। जो व्यक्ति इन अंकों से जुड़ा हुआ है, वह अपने जीवन में चमत्कारी बदलावों को महसूस करता है। वैसे तो मूलांक के आधार पर हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है लेकिन आप चाहे तो इन अंकों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।
हमने अब तक आपको मूलांक के आधार पर जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी दी है। आज हम अंक शास्त्र के उन महत्वपूर्ण अंकों के बारे में बताते हैं जिनकी ऊर्जा आपकी किस्मत बदल सकती है। चलिए जान लेते हैं इन्हें आप अपने जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं।
अंक 1 (Numerology)
ये अंक शास्त्र का सबसे पहला नंबर है जिसे नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है। ये नवीनता-नेतृत्व का प्रतीक है जो व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। अगर आप अपने जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं या फिर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। इसके लिए अपने घर के या फिर अपने ऑफिस के नंबर में एक अंक का प्रयोग जरूर करें। यह नंबर आप किसी भी तरह से उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल नंबर हो या फिर आपका कोई प्रोजेक्ट हो आप नंबर एक की ऊर्जा जरूर शामिल करें।
अंक 3
अंक तीन भी न्यूमैरोलॉजी के शक्तिशाली अंकों में से एक है। इसे आनंद और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। व्यक्ति के अंदर क्रिएटिविटी को बढ़ाने का काम करता है। सामाजिक तौर पर उसे मजबूत बनाता है। अगर आप रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाना चाहते हैं तो इस अंक को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं। अपने किसी नए प्रोजेक्ट में इस अंक को शामिल करें या फिर चाहे तो मोबाइल नंबर में भी इसे शामिल कर सकते हैं। ये आपको अपने काम क्रिएटिविटी से करने की क्षमता देगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

