Hindi News

मेहनत कर-करके हार जाते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, केतु डालता है हर काम में बाधा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक शास्त्र में हर नंबर की अपनी विशेषता बताई गई है। आज हम आपको मूलांक 7 के बारे में बताते हैं, जो केतु से जुड़ है। ये ग्रह इन जातकों के जीवन को संघर्ष से भरा बना देता है।
मेहनत कर-करके हार जाते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, केतु डालता है हर काम में बाधा

अंक ज्योतिष हमें हर मूलांक के संबंध में विस्तार से जानकारी देता है। इसमें मुख्य रूप से नौ मूलांकों का उल्लेख दिया गया है जिनका संबंध नौ ग्रहों से हैं। इन नौ ग्रहों की जैसी चाल होती है वैसा ही असर इस मूलांक के लोगों पर देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं, जिनके जीवन में बहुत संघर्ष रहता है।

हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 के लोगों की। वैसे तो इस नंबर को बहुत शुभ माना गया है लेकिन कुछ मामलों में इन्हें किस्मत का साथ नहीं मिल पाता। सफलता हासिल करने के लिए इन्हें जीवन में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। वहीं कुछ मामलों में ये बिना संघर्ष के सब कुछ हासिल कर लेते हैं।

केतु का नंबर 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। अंक शास्त्र में इसे केतु का नंबर कहा गया है। यह एक मायावी और क्रूर ग्रह कहा जाता है, जिसका असर इन जातकों के जीवन पर दिखता है।

कैसा होता है असर

इस मूलांक के लोगों को केतु की वजह से जीवन में काफी कष्ट होते हैं। यह इन्हें ज्ञान, वैराग्य, तर्क और आध्यात्मिक की ओर लेकर जाता है। इस ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति एक तरह से बैरागी हो जाता है।

हर काम में चुनौती

इस मूलांक के जातक बहुत मेहनती होते हैं लेकिन सफलता प्राप्त करने में इन्हें काफी मुश्किल होती है। यह जो भी काम करते हैं उसमें बाधा आने लगती है। कुछ मामलों में तो यह जीवन भर संघर्ष करते रह जाते हैं लेकिन इन्हें सही परिणाम नहीं मिल पाता। हालांकि, इनमें से कुछ लोग आखिर में सफलता हासिल कर ही लेते हैं।

भ्रम में रहना

केतु का प्रभाव इन लोगों को ज्ञानी और आध्यात्मिक तो बना देता है लेकिन ये भ्रम में भी रहते हैं। इन्हें जीवन में सही निर्णय लेने में काफी परेशानी होती है। यह समय का फायदा नहीं उठा पाते और ना ही काम पर फोकस कर पाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews