हर कदम पर पार्टनर का साथ देते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, मुसीबत में बनते हैं ढाल

हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जानकारी देने का काम करता है। चलिए आज उन लोगों के बारे में जान लेते हैं जो अपने पार्टनर के लिए सब कुछ करने को तैयार होते हैं।
Numerology

मूलांक एक ऐसी चीज है जिसका वर्णन हमें अंक शास्त्र में मिलता है। अंक शास्त्र (Numerology) ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो पूरी तरह से नंबरों के आधार पर काम करता है। इसमें दिए गए नंबर नौ ग्रहों से गहरा संबंध रखते हैं और व्यक्ति के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

जिस तरह से हम राशि के जरिए व्यक्ति का आने वाला जीवन और होने वाली घटनाओं के संबंध में जानकारी निकालते हैं। उस तरह से अंकों के जरिए भी हम व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 कहलाता है। इन तारीखों को जोड़ने पर एकल अंक का उत्तर आपको 6 ही प्राप्त होगा। यह शुक्र का अंत है जो इन्हें प्रेम, समर्पण, आकर्षण और खूबसूरती प्रदान करता है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

बनते हैं पार्टनर के सपोर्टर

इस मूलांक के लोग अपने जीवन साथी के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आते हैं। मानसिक तनाव से लेकर पारिवारिक या आर्थिक किसी भी तरह की समस्या क्यों ना हो यह अपने जीवन साथी का हमेशा साथ देते हैं। इनके पार्टनर को किसी भी परेशानी का मुकाबला अकेले नहीं करना पड़ता।

रिश्ते निभाने में माहिर

यह रिश्ता निभाने में परफेक्ट होते हैं। केवल अपने पार्टनर के साथ ही नहीं बल्कि परिवार के हर सदस्य या फिर दोस्त के साथ इनका रिश्ता बहुत मजबूत होता है। अगर इनके आसपास रहने वाला कोई व्यक्ति उदास हो तो यह तुरंत ही उसे खुश करने और बातों को संभालने की कोशिश करते हैं।

पार्टनर को बना लेते हैं दोस्त

यह जब किसी रिश्ते में आते हैं या तो शादी करते हैं तो अपने पार्टनर को पति या पत्नी नहीं बल्कि दोस्त मानते हैं। उनसे हर छोटी बड़ी बातें शेयर करते हैं। अगर कोई समस्या होती है तो यह उसका समाधान भी मिलकर ढूंढ लेते हैं।

मुश्किल में बनते हैं ढाल

इस मूलांक के लोग अपने परिवार दोस्तों और पार्टनर के लिए मुश्किल में ढाल की तरह काम करते हैं। अपने स्वभाव की वजह से यह साबित कर देते हैं कि जो मुसीबत में काम आए वही रिश्ता असली होता है। यह रिश्ते बहुत संजीदगी के साथ निभाते हैं और इनके लिए प्यार एक जिम्मेदारी है

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews