दूसरों के लिए लकी चार्म की तरह काम करते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, बढ़ा देते हैं बैंक बैलेंस

राशि ही नहीं जन्मतिथि भी जीवन के संबंध में जानकारी देती है। चलिए आज उन लोगों के बारे में जान लेते हैं, जो दूसरों के लिए लकी चार्म की तरह कम करते हैं।
Numerology

अंक ज्योतिष (Numerology) का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक महत्व माना गया है। ये ज्योतिष का एक ऐसा हिस्सा है, जो अंको की सहायता से जीवन और भविष्य के बारे में तमाम तरह की जानकारी देने का काम करता है। हमें केवल अपनी जन्मतिथि और उससे प्राप्त होने वाला मूलांक पता होना चाहिए और हम अपने जीवन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

अंक ज्योतिष से अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानने के लिए हमें अपने जन्मतिथि के अंकों को आपस में जोड़कर एक अंक निकलना होता है। जिसे मूलांक और भाग्यांक कहा जाता है। यह नंबर 1 से 9 के बीच होते हैं जिनका नौ ग्रहों से बहुत गहरा संबंध है। इन्हीं अंकों के मुताबिक आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जो दूसरों के लिए बहुत लकी होते हैं।

दूसरों के लिए खास मूलांक

कुछ खास मूलांक के लोग ऐसे होते हैं जो बहुत शुभ रहते हैं। इनके अंदर गजब की सकारात्मक ऊर्जा रहती है। यह जहां जाते हैं अपने साथ बरकत लेकर आते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इनके पास खुशियों का पिटारा होता है जिसे यह लेकर घूमते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 कहलाता है। शुक्र ग्रह इस अंक का स्वामी है जो इनके जीवन में सुख सुविधा, धन, दौलत, बरकत लेकर आता है। शुक्र के प्रभाव के चलते लग्जरी जिंदगी जीने की शौकीन होते हैं। स्वभाव से काफी मिलनसार होते हैं।

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के मालिक

मूलांक 6 के लोग बहुत आसानी से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेते हैं। उनके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण होता है जो अपने आप ही लोगों को खींच लेता है। चार्मिंग पर्सनालिटी से यह हर किसी को अपना दोस्त बना लेते हैं। अपने दोस्तों के लिए भी यह बहुत खास होते हैं।

दूसरों के लिए लकी

इस मूलांक के लोग खुद तो किस्मत वाले होते ही हैं दूसरों के लिए भी लकी साबित होते हैं। यह लकी चार्म की तरह काम करते हैं और धन को तेजी से आकर्षित कर लेते हैं। यह जहां जाते हैं उसे महफिल की जान बन जाते हैं।

पॉजिटिव एटीट्यूड के मालिक

इस मूलांक के लोग रचनात्मकता और पॉजिटिविटी से भरे होते हैं। यह किसी भी काम को मुश्किल नहीं मानते और कठिन हालातों में धैर्य के साथ आगे बढ़ना जानते हैं। हर मुसीबत को लेकर इनका एटीट्यूड काफी पॉजिटिव होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews