हर व्यक्ति की जन्म तारीख में उसके व्यक्तित्व से जुड़ी बातें छुपी होती है। व्यक्ति का जीवन और आने वाला भविष्य कैसा रहेगा यह भी हम जन्म तिथि केसरिया आसानी से जान सकते हैं। अंक ज्योतिष में इन सभी का मूलांक के जरिए उल्लेख दिया गया है।

जिन मूलांकों का अंक ज्योतिष में उल्लेख है वह व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त होते हैं। इसके लिए जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़ा जाता है। इसके बाद ही कोई संख्या प्राप्त होती है। आज हम आपको उन तारीखों में जन्में लोगों के बारे में बताते हैं जिनके शत्रु बहुत ज्यादा होते हैं।

इनके होते हैं कई शत्रु

अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 1, मूलांक 6, मूलांक 8 और मूलांक 9 के जातकों की जिंदगी में गुप्त शत्रुओं की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इन्हें हमेशा ही इन शत्रुओं से निपटना पड़ता है। मूलांक 1 का अर्थ किसी भी महीने की 1,10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग। मूलांक से यानी जन्म तिथि 6, 15 और 24 होगी। मूलांक 8 यानी जन्म तिथि 8,17 और 26 होगी। मूलांक 9 यानी जन्मतिथि 9, 18 और 27 होगी।

ये होते हैं खूब सफल

इन चारों मूलांक के लोगों को अपने जीवन में खूब सफलता की प्राप्ति होती है। दरअसल, ये मेहनत करने से पीछे नहीं हटते जिसकी वजह से इन्हें सफलता भी खूब मिलती है। मूलांक 1 किलो बेहतरीन लीडर होते हैं मूलांक 6 के लोगों को शुक्र की कृपा से भरपूर धन दौलत मिलती है। मूलांक 8 के लोग शनि की कृपा से मेहनती होते हैं और उनके पास बुद्धि भी बहुत होती है। मूलांक 9 के लोग अपने साहस के दम पर पैसा और पहचान दोनों कमाते हैं।

बाधा बनते हैं दुश्मन

इन लोगों को जैसे-जैसे सफलता मिलती है। इनके दुश्मन भी बढ़ते चले जाते हैं। लोग इनसे अंदर ही अंदर जलते हैं और इनके काम और सफलता में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।

शत्रुओं से कैसे करें बचाव

ज्योतिष में हर समस्या का समाधान मिलता है। इन चारों मूलांक के लोग अपने दुश्मनों से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से निजात पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है। जरूरी है कि यह अपने कार्य स्थल और आसपास इस बात का ध्यान रखें की कौन इनका अच्छा चाहता है और कौन बुरा सोच रहा है। हर किसी को अपनी बातें भरोसा करके ना बताएं हो सकता है कि उनके मन में आपके लिए बड़ा भाव है। जब तक सफलता नहीं मिलती तब तक ढिंढोरा ना पीटें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।