Hindi News

बिंदास होते हैं इस मूलांक के जातक, बिना डरे उठा लेते हैं बड़े-बड़े रिस्क

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
अंक ज्योतिष में अलग-अलग अंकों का उल्लेख है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और वाले भविष्य के बारे में बताते हैं। चलिए हम आपको उन नंबरों के बारे में बताते हैं, जिन्हें शनि देव का प्रिय कहा गया है।
बिंदास होते हैं इस मूलांक के जातक, बिना डरे उठा लेते हैं बड़े-बड़े रिस्क

अंक ज्योतिष से एक ऐसी विद्या है, जो हमें अंकों के माध्यम से जीवन और भविष्य से जुड़ी जानकारी देती है। अगर हमें यह जानना हो कि आने वाला समय कैसा रह सकता है, या हम जिन चीजों पर काम कर रहे हैं उनका परिणाम कैसा हो सकता है। इसके लिए अंको का सहारा लिया जा सकता है।

इस शास्त्र में कुछ मूलांकों का उल्लेख दिया गया है, जो व्यक्ति के जीवन से गहरे तरीके से जुड़े हैं। आज हम आपको उन मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जो कभी भी रिस्क लेने से नहीं डरते। ज्योतिष के मुताबिक इन पर शनिदेव की विशेष कृपा देखने को मिलती है।

शनिदेव का प्रिय अंक

हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह 8 है। शास्त्रों में इसे शनि देव का प्रिय अंक कहा गया है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। शनिदेव की कृपा से यह लोग अपने कर्मों के जरिए जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

ये होते हैं ईमानदार

इस मूलांक के लोग बहुत ईमानदार होते हैं और अपना हर का ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। यह कभी भी किसी को धोखा नहीं देते। किस्मत से ज्यादा इन्हें मेहनत पर भरोसा होता है। जीवन में आने वाली मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का सामना ये बहुत धैर्य के साथ करते हैं। यह हर तरह की स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

देर से मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोगों को सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। दरअसल, ये शनि का अंक है, जो कर्मों के देवता हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। इन लोगों को 30 की उम्र के बाद सफलता मिलने की उम्मीद रहती है।

राजाओं वाली जिंदगी

मूलांक 8 के लोगों को जब सफलता मिलती है तो फिर उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता। यह कभी भी धन-दौलत की कमी का सामना नहीं करते और राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं।

नहीं करते दिखावा

इस मूलांक के लोग बहुत बिंदास स्वभाव के होते हैं। अपनी मेहनत से यह खूब धन संपत्ति के मालिक बनते हैं लेकिन कभी भी दिखावा नहीं करते। यह बहुत सादा जीवन जीते हैं और दिखावा करने वालों से दूर रहते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews