Hindi News

हथेली में कहां होती है धन की रेखा? जानें किसे बनाती है धनवान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से हम सब की कुंडली में अलग-अलग स्थान पर ग्रह विराजित होते हैं। इस तरह से हमारे हाथों की हथेलियां की रेखाओं का आकार भी अलग होता है। यह रेखाएं हमें जीवन से जुड़ी जानकारी देने का काम करती है।
हथेली में कहां होती है धन की रेखा? जानें किसे बनाती है धनवान

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति को उसके जीवन से जुड़ी हर स्थिति और क्षेत्र की जानकारी देने का काम करती है।। इसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर सब कुछ बताया जाता है। वैसे ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिनमें राशियों और ग्रहों के अलावा अन्य चीजों के जरिए भी जीवन की जानकारी दी जाती है।

हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसे ही विद्या है, जो व्यक्ति के हाथों की हथेलियां की रेखाओं के आधार पर जीवन से जुड़ी सारी जानकारी देने का काम करती हैं। हमारे हाथों की रेखाओं पर कोई ना कोई चिन्ह बने होते हैं। इनमें से कुछ शुभ होते हैं और कुछ बुरे परिणाम भी देते हैं। आज हम आपके हाथों पर मौजूद धन की रेखा के बारे में बताते हैं।

कहां होती है धन की रेखा (Palmistry)

किसी भी व्यक्ति के हाथों में धन की रेखा उसकी छोटी उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत से शुरू होती है। यह कनिष्ठा उंगली के नीचे सीधी खड़ी हुई दिखाई देती है। इसकी मदद से व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को आसानी से जान सकता है।

किसे मिलता है धन

हस्त रेखा शास्त्र की माने तो जिन लोगों की धन की रेखा एकदम स्पष्ट होती है यह लोग धनवान होते हैं। यह धन कमाते भी हैं और उसे समझदारी से इस्तेमाल भी करते हैं। अगर यह रेखा सीधे चंद्र पर्वत तक जाती है तो व्यक्ति आर्थिक रूप से काफी संपन्न होता है।

किन्हें होती है परेशानी

ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों की हाथों की धन की रेखा सीधी ना होती हुई घुमावदार या कटी हुई होती है। इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह लोग धन कमाने में मुश्किल है देखते हैं और आर्थिक रूप से स्थिर नहीं रह पाते।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews