Hindi News

लड़ाकू होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, उपयोगी होती है इनकी सलाह

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्म तिथि भी जीवन, व्यक्तियों और भविष्य की जानकारी देती है। जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर हम आसानी से व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
लड़ाकू होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, उपयोगी होती है इनकी सलाह

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमारे जीवन से बहुत गहरा कनेक्शन रखती है। इसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ आसानी से पता कर सकता है। इसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति के बारे में संपूर्ण उल्लेख दिया गया है, जिसके आधार पर हम आसानी से अपने बारे में सब कुछ जान सकते हैं। ज्योतिष अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें गणना करने का तरीका अलग-अलग है लेकिन इनका माध्यम ग्रह ही बनते हैं।

अंक शास्त्र एक ऐसे ही विद्या है, जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। हालांकि, इसमें गणना जरूर अंकों से की जाती है लेकिन उनका माध्यम ग्रह ही होते हैं। अंको से हम व्यक्ति के व्यक्तित्व, उसके जीवन में आने वाले परिवर्तन और भविष्य तथा जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी हुई स्थिति का समझ सकते हैं। चलिए आज कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 9 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इन लोगों के स्वभाव के बारे में जान लेते हैं।

होते हैं उत्साही

इस मूलांक के लोगों के स्वभाव की बात करें तो यह बहुत उत्साही किस्म के होते हैं। यह अपने आसपास के माहौल को हमेशा खुशहाल बनाने की कोशिश करते हैं। जो इनसे मिलता है, यह उसे खुश करने का प्रयास करते हैं।

साहसी व्यक्तित्व के स्वामी

मूलांक 9 के लोग बहुत साहसी होते हैं। अपने शक्तिशाली व्यक्तित्व से ये अक्सर लोगों को आकर्षित करने का काम करते हैं। इन्हें बहुत भाग्यशाली माना गया है और इन्हें जीवन के हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है।

लड़ने को तैयार

यह लोग जन्म से ही थोड़ा लड़ाकू स्वभाव के होते हैं। यह कभी भी किसी से भी झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा आ जाता है और यह बहसबाजी करने लगते हैं।

देते हैं अच्छी सलाह

वैसे इस मूलांक के लोग काफी समझदार होते हैं। इनकी सलाह लोगों के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होती है। यही कारण है कि लोग अक्सर इनसे सलाह लेते हैं।

करियर के प्रति गंभीर

इस मूलांक के लोग अपने करियर से काफी महत्वकांक्षा रखते हैं। इन्हें भविष्य से बहुत उम्मीद होती है और अच्छा जीवन पानी के लिए यह जोखिम उठाने से नहीं डरते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews