ज्योतिष कई भागों में विभाजित है, जिनमें से एक अंक ज्योतिष भी है। इसके मुताबिक हर अंक की अपनी विशेषता है। यह अंक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, जीवन, भविष्य, करियर, आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी देने का काम करते हैं। अंक शास्त्र में जिन अंकों से गणना की जाती है वह मूलांक और जन्मांक कहलाते हैं। इनका सीधा संबंध ग्रहों से होता है।

मूलांक 1 से 9 तक की संख्या होते हैं, जो नौ ग्रहों से संबंधित है। जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़कर इन्हें प्राप्त किया जाता है। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं जो काफी महत्वाकांक्षी होते हैं और इनकी बुद्धि तेज होती है।

मूलांक 4 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपके सामने यही उत्तर आएगा। चलिए इनके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जान लेते हैं।

स्वभाव से मेहनती

मूलांक 4 के लोग स्वभाव से काफी सरल होते हैं। ये जीवन में कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। अपने हाथ में ये जो भी काम लेते हैं, उसे पूरा करने में ये अपनी जी जान लगा देते हैं। कई बार ये काम पूरा करने के लिए गलत राह भी चुनते हैं।

लेते हैं जोखिम

इस मूलांक के लोग जोखिम लेने से नहीं घबराते। ये दिमाग से तेज होते हैं और हर बात का निर्णय तुरंत लेते हैं। काम के अंत में रिजल्ट क्या आएगा इस बात को चिंता ये नहीं करते। ये बस अपना काम किए चले जाते हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति के मालिक

ये लोग जन्म से ही बहुत ईमानदार और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये अनुशासन के साथ रहना और अपने सारे काम करना पसंद करते हैं। ये मेहनत के दम पर खूब धन दौलत कमाते हैं। इनके रसूख के कारण हर कोई इन्हें खूब मान सम्मान देता है।

बोलते हैं स्पष्ट

इस मूलांक के लोग स्पष्टवादी होते हैं। ये किसी भी बात को घूम फिरकर नहीं बल्कि सीधा बोलना पसंद करते हैं। इन्हें शुगर कोटिंग नहीं आती और ये साफ बोल देते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

किस क्षेत्र में सफलता

मूलांक 4 के लोगों को राजनीति, मीडिया और कानून के क्षेत्रों में खूब सफलता मिलती है। अगर ये इन क्षेत्रों में जाते हैं तो इनके सफल होने की उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।