Hindi News

सफलता हासिल करने में सबसे आगे रहते हैं इन 4 मूलांक के लोग, इन्हें मिलता है ग्रहों का साथ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति के जीवन से ग्रहों का गहरा कनेक्शन होता है। ग्रहों की स्थिति हम हमेशा राशियों के जरिए पता करने की कोशिश करते हैं। अगर हम चाहें तो राशियों के अलावा जन्म तिथि के जरिए व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं।
सफलता हासिल करने में सबसे आगे रहते हैं इन 4 मूलांक के लोग, इन्हें मिलता है ग्रहों का साथ

Numerology: ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। इन सभी में व्यक्ति के जीवन और भविष्य को जानने के लिए अलग-अलग तरह से गणना भी की जाती है। अंक शास्त्र भी एक ऐसे ही विद्या है, जो अंकों के आधार पर व्यक्ति के जीवन और भविष्य की जानकारी देती है। इसमें सारी गणना जन्मतिथि से प्राप्त अंकों के माध्यम से की जाती है।

अंक शास्त्र के मुताबिक हर अंक का अपना महत्व है। 9 में से किसने किसी एक ग्रह से जुड़ा हुआ है और व्यक्ति के जीवन पर असर डालने का काम करता है। कुछ मूलांक ऐसे हैं, जो व्यक्ति को जीवन में जल्दी-जल्दी सफलता दिलाते हैं। चलिए आज उनके बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की एक 1,10, 19 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। ये सूर्य से प्रभावित अंक है, जो व्यक्ति के जीवन में चमत्कारी परिणाम लेकर आता है। यह लोग जन्म से ही लीडर होते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने में यह माहिर होते हैं और उसे आसानी से अंजाम भी देते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। यह बृहस्पति का अंक है जो व्यक्ति में आत्मविश्वास और अनुशासन लेकर आता है। इन लोगों का शिक्षा और ज्ञान के प्रति काफी झुकाव होता है। मैं लिखने में माहिर होते हैं और सरकारी या प्रशासनिक सेवाओं में काम करने के प्रति इनकी काफी रुचि रहती है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। यह बुध से प्रभावित अंक है, जो इन लोगों को फैसले लेने में माहिर बनाता है। यह सोचने समझने के बाद किसी भी विश्लेषण पर पहुंचते हैं। मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्र में उनकी विशेष रूचि होती है और उसमें इन्हें सफलता भी मिल जाती है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। यह शुक्र ग्रह से प्रभावित अंग है जो व्यक्ति को धन, दौलत, मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा देने का काम करता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।। फैशन, मीडिया, कला जैसे क्षेत्र में इन्हें खूब सफलता मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !