Hindi News

लोमड़ी की तरह चतुर होते हैं इस मूलांक के लोग, इनके पास होता है ज्ञान का भंडार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य है, जिसके बारे में हम ज्योतिष के जरिए जानकारी प्राप्त करते हैं। चलिए आज कुछ ऐसी तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं जो लोमड़ी की तरह चालक होते हैं।
लोमड़ी की तरह चतुर होते हैं इस मूलांक के लोग, इनके पास होता है ज्ञान का भंडार

जिस तरह से राशि और ग्रहों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उसी तरह से अंकों का भी हमारे जीवन से गहरा कनेक्शन है। जैसे ग्रह नक्षत्र की बदलती हुई चाल हमारे जीवन को प्रभावित करने का काम करती है और उनके जरिए हम जीवन और भविष्य के बारे में जान भी लेते हैं। उसी तरह से अंकों के जरिए भी हम सब कुछ पता कर सकते हैं। अंकों के जरिए यह सारी गणना अंक शास्त्र के माध्यम से की जाती है जो ज्योतिष का महत्वपूर्ण अंग है।

अंक शास्त्र ऐसी विद्या है जिसमें कई अंकों का उल्लेख दिया गया है। इनमें अलग-अलग ग्रहों से प्रभावित अंकों का उल्लेख मिलता है और यह भी बताया गया है कि इनका हमारे जीवन पर कैसा असर होता है। व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में अंक शास्त्र में जन्मतिथि से प्राप्त होने वाली मूलांक और भाग्यांक के जरिए पता किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि ये अंक प्राप्त कैसे होते हैं और कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जान लेते हैं।

अंक शास्त्र में मूलांक (Numerology)

मूलांक वो अंक होते हैं जो जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त किए जाते हैं। जन्मतिथि के जितने भी अंक हैं उन्हें एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़ा जाता है और फिर जो अंक आता है, वही मूलांक होता है। यह नंबर एक से नौ के बीच होते हैं जिनका 9 ग्रहों से कनेक्शन है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। यह लोग स्वभाव से काफी चालक किस्म के होते हैं। चलिए लोगों के स्वभाव के बारे में जानते हैं।

स्वभाव से चतुर

मूलांक 5 के लोग दिमाग से तेज और स्वभाव से काफी चतुर होते हैं। इनमें कूटनीति का ज्ञान भर भर कर होता है और यह जीवन में उसका इस्तेमाल भी करते हैं। इनकी चतुराई ही इन्हें जीवन में सफलता दिलाने का काम करती है।

काम निकालने में माहिर

इस मूलांक के लोग अपना काम निकलवाने में काफी माहिर होता है। जीवन की चुनौतियों से यह कभी भी घबराते नहीं है और हर क्षण का डटकर मुकाबला करते हैं। इनका चुनौतियों के प्रति रहने वाला है जज्बा ही सफलता का कारण बनता है।

रखते हैं जानकारी

यह लोग बहुत एक्टिव होते हैं समाज, राजनीति और आसपास क्या चल रहा है। हर विषय के बारे में इन्हें पूरी जानकारी होती है। इनमें लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है और अगर इन्हें कोई भी काम सौंपा जाए तो यह सब बहुत अच्छी तरह से पूरा करते हैं।

शार्प माइंड से सफलता

यह लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं और जल्दी चीजों को सीख जाते हैं। शार्प माइंड के कारण ये करियर में खूब उन्नति हासिल करते हैं और एक सफल इंसान बनते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews