Hindi News

समसप्तक राजयोग : 28 दिसंबर तक 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, होंगे मालामाल! शुक्र मंगल की बरसेगी कृपा, हर काम में सफलता

Written by:Pooja Khodani
Published:
दिसंबर में शुक्र मंगल की उच्च राशि मकर राशि और मंगल कर्क राशि में विराजमान होकर अपनी पूर्ण दृष्टि शुक्र पर डालेंगे , ऐसे में दोनों का समसप्तक योग बनेगा। आइए जानते हैं शुक्र-मंगल के द्वारा बना समसप्तक राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत….
समसप्तक राजयोग : 28 दिसंबर तक 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम,  होंगे मालामाल! शुक्र मंगल की बरसेगी कृपा, हर काम में सफलता

Samsaptak Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , हर एक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता है, इस दौरान योग और राजयोग बनते है, ऐसे में कुंडली में ग्रहों की संयुक्त स्थिति सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालती है। इसी कड़ी में नए साल से पहले दिसंबर में दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल ने समसप्तक राजयोग बनाया है, क्योंकि इस दौरान दोनों ग्रह एक-दूसरे के 180 डिग्री में मौजूद है।

ज्योतिष के मुताबिक,वर्तमान में ऊर्जा, साहस, पराक्रम, युद्ध के कारक मंगल कर्क राशि और धन-वैभव, सुख-संपदा के कारक शुक्र मकर राशि में में विराजमान है । 7 दिसंबर को मंगल कर्क राशि में वक्री होंगे और जनवरी में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वही शुक्र 28 दिसंबर तक मकर राशि में रहेंगे, ऐसे में मंगल और शुक्र एक-दूसरे के 180 डिग्री में मौजूद रहेंगे, जिससे समसप्तक नामक राजयोग का निर्माण होगा, जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा।

Samsaptak Rajyog: दिसंबर तक 3 राशियों का सुनहरा समय

कन्या राशि : मंगल शुक्र और समसप्तक राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे।लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। सट्टेबाजी और निवेश से खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति और सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि : शुक्र मंगल और समसप्तक राजयोग जातकों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से अटके कामों को गति मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकती है।

मेष राशि: मंगल शुक्र का संयोग और समसप्तक राजयोग का बनना जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। से अचानक धन लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।नौकरीपेशा को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में सफलता के नए द्वार खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमताएं चमकेंगी

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews