Hindi News

शनि का नक्षत्र परिवर्तन चमकाएगा इन 3 राशियों की किस्मत, 3 अक्टूबर से होगी चांदी ही चांदी 

Published:
शनि अक्टूबर में चाल बदलने वाले हैं। नक्षत्र परिवर्तन करके कई राशियों का जीवन खुशहाल करेंगे। सफलता और धनलाभ के द्वार खुलेंगे। आइए जानें किन लोगों पर कर्मफल दाता मेहरबान रहने वाले हैं?
शनि का नक्षत्र परिवर्तन चमकाएगा इन 3 राशियों की किस्मत, 3 अक्टूबर से होगी चांदी ही चांदी 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। इसे न्यायाधीश और कर्मफल दाता का दर्जा दिया गया है। शनि देव कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी हर एक चाल (Shani Gochar) व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल मिलता है। इस ग्रह को संघर्ष, अनुशासन, धैर्य इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में शनि देव की मजबूत स्थिति व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंच आती है। मेहनत का फल मिलता है। जीवन की परेशानियां दूर होती है। मानसिक तनाव और संघर्ष भी कम होता है।

दिवाली से पहले कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है।  शनि देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 3 अक्टूबर को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र का स्वामी गुरुदेव बृहस्पति को माना जाता है। शनि और गुरु के इस संयोग से कई राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सफलता और धन समृद्धि के द्वारा खोलेंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन है?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। हर क्षेत्र में फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को मुनाफा होगा। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे आपको फायदा होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए पर भी शनि देव की विशेष कृपा  बरसेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।  प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खबर मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है। आप हर कार्य में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इनकम में वृद्धि होगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना समेत कई माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews