Hindi News

शुक्र और चंद्रमा एक साथ बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा दोगुना फल, बरसेगा पैसा, 26 जुलाई से अच्छे दिन शुरू, भाग्य देगा साथ

Published:
शुक्र के साथ शत्रु ग्रह के साथ चाल बदलेंगे। कई राशियों का भाग्योदय होगा। करियर और कारोबार में लाभ होगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों की किस्मत चमकने वाली है?
शुक्र और चंद्रमा एक साथ बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा दोगुना फल, बरसेगा पैसा, 26 जुलाई से अच्छे दिन शुरू, भाग्य देगा साथ

शुक्र और चंद्रमा दोनों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। इनका मिलन शुभ नहीं होता। जुलाई में एक ही दिन दोनों ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। इसका असर सभी 12 राशियों को होगा। कुछ लोगों को डबल लाभ होगा। चंद्रदेव और दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra) दोनों की कृपा बरसेगी। जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होगी। कई परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

26 जुलाई को असुरों के गुरु बुध की राशि मिथुन में प्रवेश (Shukra Gochar 2025) करेंगे। यहाँ 26 दिनों तक विराजमान रहेंगे। वहीं सबसे तेज गति से चाल बदलने वाले चंद्रमा भी इसी दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। यहाँ 3 दिनों तक संचरण करेंगे। आइए जानें किन लोगों को दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से लाभ होगा और जीवन में क्या-क्या बदलेगा?

मिथुन राशि वालों को अचानक होगा धनलाभ 

मिथुन राशि के जातकों पर चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रहों की कृपा बरसाने वाली है।  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को खूब लाभ होगा। शादी पक्की हो सकती है। सेहत में भी इस दौरान सुधार देखने को मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। नई  प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। अटका हुआ पैसा भी वापस आएगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित रहेगा।

कन्या राशि वालों को मिलेगा करियर में गोल्डन चांस

कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लड़ाई-झगड़े भी खत्म होने वाले हैं।  प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। जॉब में बदलाव होगा जो आपके करियर के लिए सकारात्मक साबित होगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने वाला है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है।

तुला राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा ही फायदा होगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस का विस्तार होगा। कला और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में नए मौके भी मिलेंगे। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

कुंडली में शुक्र और चंद्रमा का महत्व 

  • शुक्र को धन, वैभव, प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौन्दर्य, कला इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत होने से माँ लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इन्हें वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
  • चंद्रमा भी शुभ ग्रहों में से एक है। कर्क राशि पर इनका शासन होता है। यह ग्रह मन, मनोबल, माता, दाई आँख, हृदय इत्यादि का कारक है। इनकी स्थिति मजबूत होने से जीवन खुशहाल होता है। मन शांत रहता है।

(Disclaimer: यह आलेख पंचांग, ज्योतिष मान्यता व गणना, ग्रंथों और अन्य माध्यमों पर आधारित है। विज्ञान या असल जीवन से कोई संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की पुष्टि नहीं करता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews