Hindi News

शुक्र गोचर 2025: नवरात्रि बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे दैत्यों के गुरु

Published:
नवरात्रि बाद कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। धन और समृद्धि के स्वामी नक्षत्र बदलेंगे। सफलता के प्रबल योग भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
शुक्र गोचर 2025: नवरात्रि बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे दैत्यों के गुरु

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) ग्रह का खास स्थान होता है। यह भोगविलास, सौंदर्य, कला, प्रेम, धन इत्यादि है। इसका संबंध वैवाहिक जीवन, स्त्री सुख और धन-संपत्ति इत्यादि से भी होता है। असुरों के गुरु  के आराध्य देव भगवान शिव हैं। जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत रहती है, उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। नवरात्रि के बाद शुक्र अपनी चाल बदलकर कई राशियों का जीवन खुशहाल करने वाले हैं।

6 अक्टूबर को शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कुछ दिनों तक यहीं विराजमान रहेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग, आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व वाले, साहसी और कला प्रेमी होते हैं। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Gochar) से किन लोगों को लाभ होगा?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। सुख और समृद्धि बढ़ेगी। धन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका काम की प्रशंसा होगी। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार और निवेश से मुनाफा होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव खत्म होंगे। प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान जीवन के कई बड़ी फैसला आप ले सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सफलता के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी लेता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews