Hindi News

शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन, 20 जुलाई तक शत्रु के नक्षत्र में करेंगे संचरण, होगा भारी नुकसान, बढ़ेगा खर्च, रहें सतर्क

Published:
शुक्र 20 जुलाई तक अपने शत्रु के नक्षत्र में संचरण करने वाले हैं। कई राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें जातकों के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं?
शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन, 20 जुलाई तक शत्रु के नक्षत्र में करेंगे संचरण, होगा भारी नुकसान, बढ़ेगा खर्च, रहें सतर्क

सभी नक्षत्र चार पदों में विभाजित होते हैं। प्रत्येक राशि और स्वामी अलग-अलग होते हैं। 27 नक्षत्र में से एक रोहिणी नक्षत्र भी है। जिसपर चंद्रमा का शासन होता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रदेव और शुक्र को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। इन दोनों का मिलन शुभ नहीं माना जाता है। जुलाई में दैत्यों के गुरु शुक्र अद्भुत संयोग बना रहे हैं। पूरे 12 दिन तक  इसी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कई को भारी नुकसान होगा।

शुक्र 8 जुलाई को चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश (Shukra Gochar) करेंगे। यहाँ 20 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। कई राशियों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उनके जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं इनकम में कमी आएगी। आइए जानें धन के दाता शुक्र की यह चाल किन लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगी और  जीवन के किन क्षेत्रों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा?

मेष राशि वालों की सेहत हो सकती है खराब

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मुश्किलें बढ़ा सकता है। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। खुद का और अपने परिजनों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दवाइयों और अस्पताल धन खर्च बढ़ सकता है। पैसों की तंगी सता सकती है। परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है। कार्य क्षेत्र में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि वालों फूँक-फूँक रखें कदम

मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान संभाल कर रहने की जरूरत है। जीवन में कई उतार -चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। छात्रों को भी इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने काम पर फोकस करें। थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान करवा सकती है।

मीन राशि वाले सोच-समझ कर बोलें

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जॉब को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। नौकरी छोड़ने की नौबत भी आ सकती है। परिवार में लड़ाई झगड़ें बढ़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष सिद्धांतों, ग्रंथों और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है न की भ्रम फैलाना। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सत्यता और सटीकता का दावा भी नहीं करता। योग्य विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews