Hindi News

20 दिन बाद शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

Published:
शुक्र के चाल बदलने से सभी राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह गोचर शुभ सिद्ध होगा?
20 दिन बाद शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को ग्लैमर, मनोरंजन, डिजाइन, कला, रत्न, फैशन, यात्रा, समृद्धि, म्यूजिक, सौंदर्य, आकर्षण, कामवासना इत्यादि का कारक माना जाता है। इसे स्त्री ग्रह भी कहा जाता है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थित किसी भी व्यक्ति को धनवान बना सकती है। जातकों का भाग्योदय कर सकती है।

धन और समृद्धि के कारक शुक्र 28 जनवरी को अपनी चाल बदलने वाले हैं। मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन का  प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए या अशुभ साबित होगा। कुछ राशियों को इस दौरान खूब फायदा होगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। विवाह के प्रबल योग बनेंगे। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। सेहत दुरुस्त रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिसके कारण खर्च बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। करियर के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी। बड़े भाई बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। पैसों से तंगी खत्म होगी। धन-धान्य वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए  शुक्र का यह गोचर वरदान के समान होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रूझान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा। समाज में सम्मान बढ़ सकता है। नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews