Hindi News

मकर संक्रांति से पहले शुक्र करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन 3 राशियों की होगी चांदी, बरसेगा धन

Published:
शुक्र अपनी चाल 13 जनवरी को बदलने वाले हैं। सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा। कई लोगों के लिए भाग्योदय के योग बनेंगे। कुछ के लिए परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा?
मकर संक्रांति से पहले शुक्र करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन 3 राशियों की होगी चांदी, बरसेगा धन

शुक्र की हर एक चाल व्यक्ति की जीवन को नकारात्मक और सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह (Shukra) की स्थिति मजबूत होती है, वे व्यक्ति हर कार्य में सफल होते हैं। भाग्य ऐसे लोगों का साथ देता है। परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। मकर संक्रांति से पहले साल 2026 का पहला गोचर करने वाले हैं।

13 जनवरी को दैत्यों के गुरु शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) मकर राशि में होने वाला है, जिसका स्वामी शनि को माना जाता है। 6 फरवरी तक धन और वैभव के दाता यहाँ संचरण करते रहेंगे। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध, चंद्रमा और राहु के साथ युति भी बनाएंगे। लिए जाने किन लोगों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में फायदा होगा। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। यात्रा की योजना भी बनेगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, नया बिजनेस शुरू करने की योजना भी सफल हो सकती है।  करियर में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। बीमारियों से राहत मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भी शुक्र के इस चाल का शुभ प्रभाव पड़ेग। वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। करियर और कारोबार दोनों में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं खत्म होगी। लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। किस्मत आपका साथ देगी।

इन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत 

सिंह राशि:– जातकों के लिए समय थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, एक-दूसरे के साथ समय करने की कोशिश करें। वाद-विवाद से बचकर रहें।

मिथुन राशि:- इन लोगों को कार्य क्षेत्र में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। काम का प्रेशर भी बढ़ सकता है। बिजनेस के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। धन खर्च में भी वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

धनु राशि:- धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। करियर और पर्सनल लाइफ पर शुक्र गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रिलेशनशिप में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। निवेश से पहले सोच विचार जरूर करें।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews