Hindi News

बंद किस्मत के ताले खोल देगा चांदी का कड़ा, जानें किस राशि के जातक कर सकते हैं धारण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
धातुओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। दरअसल, यह किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है इसलिए जीवन पर इनका बहुत अधिक असर देखने को मिलता है। आज हम आपको चांदी के कड़े से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।
बंद किस्मत के ताले खोल देगा चांदी का कड़ा, जानें किस राशि के जातक कर सकते हैं धारण

ज्योतिष में धातुओं का काफी महत्त्व माना गया है। हर धातु किसी न किसी ग्रह से जुडी है, जो व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। सोना, चांदी, तांबा, पीतल सभी की गिनती धातुओं में होती है। इनमें से चांदी का संबंध चंद्रमा से बताया गया है, जो मन का कारक है।

अगर अआप्का मन शांत नहीं रहता। किसी ना किसी बात की चिंता आपको सताती है। तनाव बार बार बढ़ रहा है, तो मानसिक अशांति का संकेत है। ऐसे में आप चांदी का कड़ा पहन सकते हैं, जो जीवन की परेशानियों को दूर करेगा। हालांकि, इसे धारण करने से पहले राशियों का ज्ञान आवश्यक है. दरअसल कुछ राशि के लोगों के लिए चांदी का कड़ा किसी वरदान की तरह काम करता है। चलिए इन राशियों के बारे में जान लेते हैं।

कर्क राशि

जिन राशियों के लिए चांदी का कड़ा लाभदायक है, उसमे कर्क राशि का नाम शामिल है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए चांदी का कड़ा इनके लिए शुभ माना गया है। ये मन को स्थिरता प्रदान कर तनाव से दूर रखता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग भी चांदी का कड़ा धारण कर सकते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो इन्हें भौतिक सुख सुविधा देने का काम करता है। इन लोगों को जीवन में हर तरह की सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। चांदी का कड़ा इनके भाग्य को चमकाने का काम करता है।

तुला और वृश्चिक

इन दोनों राशियों के जातकों के लिए चांदी का कड़ा पहनना बहुत शुभ माना गया है। इसे पहनने से इनके जीवन में खुशियों का आगमन होता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। यह सुख समृद्धि में वृद्धि करता है और मन को शीतलता प्रदान करता है।

होंगे ये लाभ

  • चांदी का कड़ा तनाव की समस्या को हमेशा के लिए दूर करने का काम करता है।
  • इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और मन में संतुष्टि की भावना बनी रहती है।
  • अगर करियर और कारोबार में किसी तरह की बढ़ा रही है वह इस कड़े के प्रभाव से दूर हो जाती है।
  • इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

कब और कैसे पहनें

चांदी का कड़ा पहनने के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है। सोमवार का दिन महादेव को बहुत प्रिय है। वहीं चांदी का संबंध शुक्र से है इसलिए शुक्रवार के दिन इसे धारण करना उत्तम माना जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।