Hindi News

10 दिन बाद शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य चमकाएंगे किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार, बरसेगा पैसा 

Published:
17 अक्टूबर को सूर्य गोचर करने वाले हैं। इससे सभी राशियाँ प्रभावित होगी। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
10 दिन बाद शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य चमकाएंगे किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार, बरसेगा पैसा 

Surya Gochar 2024: कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति किसी के लिए भी भाग्य और सफलता के द्वार खोल सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को बेहद ही खास महत्व दिया गया है। इन्हें सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। हर महीने सूर्यदेव एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव  सभी राशि के जातकों के राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होता है।

सूर्य को पद-प्रतिष्ठा, सम्मान, सफलता, आत्मा, पिता, नौकरी, आत्मविश्वास इत्यादि का कारक माना जाता है। 17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए जानें  किन-किन लोगों को इस गोचर से इससे फायदा होगा

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। संतान, प्रेम और शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। धन-धान्य में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)

सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलने वाला है। कारोबार में बंपर लाभ होगा। इनकम में वृद्धि होगी।  नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर होगी।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews