Hindi News

फरवरी में ग्रहों के राजा सूर्य 3 बार बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा पैसा 

Published:
सूर्य का गोचर कई राशियों का भाग्योदय होगा। जीवन की अनेक समस्याएं दूर होंगी। तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा?
फरवरी में ग्रहों के राजा सूर्य 3 बार बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा पैसा 

Surya Gochar 2025: फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य तीन बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। 12 फरवरी को 1 साल बाद सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र और 19 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होता।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान दिया गया है। इसे सफलता, पिता, आत्मा, उच्च पद और लीडरशिप इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है। ऐसे लोगों को धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं होती।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य कार्य पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

फरवरी के महीने में मेष राशि के जातकों पर भी सूर्यदेव की खास कृपा बरसने वाली है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर और कारोबार के लिए यह समय शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। विवाह की बात पक्की होगी। कारोबार में फायदा होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी साल 2025 का दूसरा महीना अनुकूल रहने वाला है। जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। कार्य क्षेत्र में भी फायदा होगा। सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews