Hindi News

त्रिग्रही योग 2026: 15 मार्च से चमक सकती है 3 राशियों की किस्मत, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Trigrahi Yog 2026: मार्च में मीन राशि में शनि, शुक्र और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनने जा रहा है जिससे तीन राशियों को करियर, धन और निजी जीवन में बड़ा लाभ मिलने का संकेत है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां...
त्रिग्रही योग 2026: 15 मार्च से चमक सकती है 3 राशियों की किस्मत, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली, नक्षत्रों और राशियों का बड़ा महत्व होता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और जब तीन ग्रह एक ही राशि में गोचर करते हैं, तो उसे ‘त्रिग्रही योग’ कहा जाता है। इसी क्रम में चैत नवरात्रि से पहले दंड व न्याय के देवता शनि, ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में त्रिग्रही योग बनाने जा रहे हैं। वर्तमान में न्याय के देवता शनि और वैभव व ऐश्वर्य के दाता कहे जाने वाले शुक्र मीन राशि में विराजमान है। 15 मार्च 2026 को आत्मा, पिता व मन के कारक माने जाने वाले सूर्य भी कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में तीनों ग्रहों के आने से त्रिग्रही योग बनेगा जिसका प्रभाव 26 मार्च 2026 तक रहेगा क्योंकि इस दिन शुक्र मेष में गोचर कर जाएंगे। वैसे तो इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा लेकिन 3 राशियों को विशेष फल मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…​

मिथुन राशि पर प्रभाव:

  • आत्मविश्वास और आय में वृद्धि हो सकती है।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग हैं।
  • करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
  • लंबे समय से अटके कामों में सफलता हासिल हो सकती हैं।
  • भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस अवधि में लंबी या छोटी यात्राओं का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि पर प्रभाव:

  • आपकी राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
  • पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
  • भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
  • धन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं।
  • छात्रों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है
  • वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

धनु राशि पर प्रभाव

  • भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
  • नया वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती है।
  • अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
  • मानसिक रुपए से शांत रहेंगे।
  • भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के प्रबल संकेत हैं।
  • नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
  • इस अवधि में पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
  • नौकरीपेशा को नए अवसर मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews