कोशिश के बाद भी नहीं मिल रहा अटका हुआ पैसा, ये 4 ज्योतिष उपाय करेंगे कमाल

हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी पैसों का लेनदेन जरूर करता है। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी को पैसा देते हैं और हमें वापस नहीं मिल पाता। ऐसे में हम कुछ ज्योतिषी उपाय अपना सकते हैं, जो अटका हुआ धन वापस दिलाएंगे।
Astro Tips

Astro Tips: हम में से हर व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। पैसा कमाने के लिए सभी मेहनत भी करते हैं। हालांकि, कई बार हमारी कमाई कम और जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में लोगों को अक्सर एक दूसरे की मदद करते हुए देखा जाता है। उनके बीच पैसों का लेनदेन चलता रहता है। हालांकि, कई बार दिया हुआ पैसा वापस नहीं आता, जिससे परेशानी होती है।

कई बार ऐसा होता है कि सामने वाले की मदद करने के लिए हम उसे पैसे उधार दे देते हैं, लेकिन वो समय पर हमारे पैसे वापस नहीं करता। इससे व्यक्ति को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपना अटका हुआ धन पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

अपनाएं ये ज्योतिष उपाय (Astro Tips)

हनुमान जी की पूजा

हनुमान जी संकटों से हमारी रक्षा करते हैं। ऐस में जो व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजन कर सरसों के तेल का दीपक जलाता है। उस व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा से अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाता है।

कैसे बनाएं धन वापसी के योग

अगर लंबे समय से आपका पैसा अटका हुआ है। तमाम कोशिश के बावजूद भी आप अपना पैसा वापस हासिल नहीं कर पा रहे। इसके लिए एक दीपक में लौंग और कपूर डाल कर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में करें। ऐसा करने से अटका हुआ पैसा वापस आने लगेगा।

माता लक्ष्मी को पीली कौड़ी

अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें पीली कौड़ी अर्पित करेंगे, तो माता प्रसन्न होंगी। पूजा के बाद आपको ये कौड़ी लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखनी होगी। ऐसा करने से आपको धन वापस मिलने लगेगा।

हरे भरे पौधे

जो व्यक्ति अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में हरे भरे पौधे लगाता है, उसके लिए धन लाभ के योग निर्मित होते हैं। ऐसा करने से अटका हुआ पैसा वापस मिलने लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews