Hindi News

तुला राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली हैं ये 4 रत्न, मजबूत होगी ग्रहों की स्थिति, बढ़ेगा मान-सम्मान

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक रत्न शास्त्र भी है। चलिए आज हम आपको तुला राशि के लोगों के लिए लकी रत्न की जानकारी देते हैं।
तुला राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली हैं ये 4 रत्न, मजबूत होगी ग्रहों की स्थिति, बढ़ेगा मान-सम्मान

Lucky Stone: हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा असर कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति की वजह से पड़ता है। अगर ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती है तो व्यक्ति अच्छे परिणाम हासिल करता है और अगर ग्रह विपरीत चाल चलते हैं, तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सारी चीज कुल मिलाकर कुंडली में मौजूद ग्रहों पर निर्भर करती है। ग्रहों की चाल को बदलने और अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुछ भाग्यशाली रत्नों का उल्लेख दिया गया है।

रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख मिलता है। इनका संबंध किसी न किसी ग्रह से है और अगर इन्हें ग्रह के अनुरूप सही तरीके से धारण कर लिया जाए तो जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। आज हम आपको तुला राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न की जानकारी देते हैं।

तुला का भाग्यशाली रत्न (Lucky Stone)

तुला राशि के लोगों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। रत्न शास्त्र में दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्र एक ऐसा ग्रह है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, सुविधा, भोग विलास, आनंद, प्रेम, सौहार्द, सौंदर्य और कला लेकर आता है। शुक्र की कृपा से इन लोगों का जीवन सुखी रहता है। अगर शुक्र की स्थिति कमजोर है और इसे मजबूत बनाना चाहते हैं, तो जरकन या सफेद हीरा धारण कर सकते हैं।

पहन सकते हैं ये रत्न

हीरा काफी महंगा होता है और अगर किसी कारण से आप इसे पहनने में सक्षम नहीं हैं, तो इसकी जगह ओपल पहना जा सकता है। ओपल के प्रभाव से तुला राशि के लोगों को सुखों की प्राप्ति होती है।

ये भी है शुभ रत्न

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तुला राशि के जातक अगर चाहे तो छह मुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। यह जीवन में आने वाले संकटों का नाश करता है और व्यक्ति को सफलता की ओर प्रशस्त करता है। शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने में यह लाभदायक है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews