Hindi News

सच्चे प्यार की कर रहे हैं तलाश? ये 5 रत्न साथी को करेंगे अट्रैक्ट, मजबूत होगा रिश्ता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार जरूर प्राप्त करना चाहता है। ज्योतिष के महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं, जो इस इच्छा की पूर्ति में सहायक सिद्ध होंगे।
सच्चे प्यार की कर रहे हैं तलाश? ये 5 रत्न साथी को करेंगे अट्रैक्ट, मजबूत होगा रिश्ता

हर व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान के साथ अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह प्रेम होता है। वो ये चाहता है कि उसे परिवार का प्रेम तो मिले ही लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति भी हो जो उसे बहुत प्रेम करें, जिसके साथ वो अपना पूरा जीवन गुजार सके। हालांकि, सच्चा प्यार पाना उतना आसान नहीं होता जितना हम फिल्मों में देखते हैं।

जीवन में प्रेम की तलाश में लोग बहुत सारे प्रयत्न करते हैं। तमाम तरह के प्रयास करने के बावजूद भी कुछ लोगों को प्रेम नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ रत्न बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। दरअसल रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख दिया गया है जो ग्रहों की ऊर्जा का तालमेल सही ढंग से बैठाकर प्यार को आकर्षित करते हैं। चलिए आज ऐसे ही रत्नों के बारे में जान लेते हैं।

प्यार के लिए रत्न (Love Stone)

रूबी

यह एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जिसका संबंध सूर्य ग्रह से बताया जाता है। यह व्यक्ति के अंदर भावुकता को बढ़ाता है। इसे पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और लोग आकर्षित होना शुरू हो जाते हैं। जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, यह उनकी लव लाइफ को रोमांटिक बनाता है।

हीरा

हीरा एक बहुत ही कमाल का रत्न है, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र तो वैसे भी व्यक्ति को आकर्षक पर्सनैलिटी देने का काम करता है। यह प्रेम और सुंदरता का प्रतीक है और पार्टनर को अट्रैक्ट करने का काम करता है।

पन्ना

पन्ना बुध ग्रह से संबंधित रत्न है। यह व्यक्ति की बुद्धि और कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने का काम करता है। जो व्यक्ति इसे पहनता है वह अपने साथी के साथ सामंजस्य बैठाने में कामयाब रहता है। यह आपको ऐसे व्यक्ति के पास लेकर जाएगा जिसमें आपकी रुचि होगी।

मोती

मोती बहुत असरकारी रत्न है, जिसका संबंध चंद्रमा से है। यह आपको पार्टनर के प्रति संवेदनशील बनाने का काम करेगा। यह साथी को आकर्षित भी करता है और रिश्ते की भावनात्मकता को मजबूत बनाता है।

नीलम

नीलम बहुत ही चमत्कारी रत्न माना गया है। इसका संबंध शनि ग्रह से होता है। जो इसे साधारण करता है, वह अपनी रुचि से जुड़े व्यक्ति तक पहुंच जाता है। यह रिश्ते की बाधाओं को दूर कर स्थिरता लाता है। इससे साथी के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews