Hindi News

पावरफुल त्रिग्रही योग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा मान सम्मान, आय में हो सकती है वृद्धि, व्यापार में लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
सितंबर शुरू होने से पहले 3 बड़े ग्रहों ने मिलकर सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनाया है जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है, आईए जानते है कौन कौन सी है वो लकी राशियां.........
पावरफुल त्रिग्रही योग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा मान सम्मान, आय में हो सकती है वृद्धि, व्यापार में लाभ

Tirgrahi Yog In Leo 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर एक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है, जिससे योग राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम में 30 अगस्त को सूर्य बुध और केतु की युति से त्रिग्रही योग बनने जा रहा है।वर्तमान में छाया ग्रह केतु सिंह राशि में स्थित है। ग्रहों के राजा सूर्य भी 16 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे।ग्रहों के राजकुमार बुध 30 अगस्त को सिंह में प्रवेश करेंगे और 15 सितंबर तक रहेंगे, ऐसे में इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आईए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

त्रिग्रही योग 3 राशियों के लिए लकी

सिंह राशि : तीन ग्रहों का गोचर और त्रिग्रही योग का बनना जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।  विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाव के प्रस्ताव आ सकते है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। पार्टनरशिप के काम लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि:  तीन ग्रहों का गोचर और त्रिग्रही योग जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है।  आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी मे प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

तुला राशि: तीन ग्रहों का गोचर और त्रिग्रही योग जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। करियर में नई उपलब्धियां पा सकते है। कला, लेखन, संगीत से जुड़े लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से इस अवधि में लाभ मिल सकता है।

सितंबर में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर

  • सूर्य गोचर: 17 सितबंर को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य पूर्वाफाल्गुनी , उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे।
  • बुध गोचर: 15 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।बुध मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
  • शुक्र गोचर: 15 सितंबर को दैत्यों के गुरू सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
  • मंगल गोचर: 13 सितंबर को ग्रहों के सेनापति तुला राशि में प्रवेश करेंगे।चित्रा और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews